सटीक समाचार, नई दिल्ली। Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कारोबारी सप्ताह (20 से 26 सितंबर) गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले सप्ताह (12 से 18 सितंंबर) की अपेक्षा 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 1614 रुपये की कमी हुई। इसी तरह से चांदी की कीमत प्रति किलो करीब 4558 रुपये घटी।
इस सप्ताह सोने की कीमतों में रहा उतार -चढ़ाव
बता दें कि इस सप्ताह 21 सितंबर से सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हुई। आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, 21 और 22 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमतों में कमी हुई। इसके बाद 23 सितंबर को इसकी कीमत में थोड़ी सी वृद्धि हुई। इसके बाद 24 सितंबर को सोने की कीमतें में कमी हो गई। 25 सितंंबर को इसकी कीमत में वृद्धि हुई। 26 सितंबर को भी यही कीमत रही।
यह समाचार भी पढ़िये: Insurance: हेल्थ और मोटर बीमा में एजेंट कमीशन घटाने की तैयारी, क्या IRDAI के प्रस्ताव का ग्राहकों काे मिलेगा लाभ
चांद के रेट भी पूरे सप्ताह बदलते रहे
इसी तरह, चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव रहा। आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, 18 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,36,908 रुपये थी। 21 सितंबर को इसका रेट प्रति किलाे 2,24,562 रुपये हो गया। 22 सितंबर को इसकी कीमत में वृद्धि हुई, लेकिन 23 सितंबर को फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई। 24 सितंबर को भी चांदी की कीमत घटी, लेकिन 25 सितंबर को इसमें वृद्धि दर्ज की गई और 26 सितंबर को यही रेट रहा।
विशेषज्ञों ने कहा- त्योहारी सीजन में कीमताें में आ सकती है तेजी
विशेषज्ञों का कहना है कि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि से कई तरह के संकेत मिलते हैं, लेकिन अभी पूरी तरह किसी तरह का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। वैसे त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ने की संभावना है और ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में आगे तेजी आ सकती है।
क्या रहे सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
- पिछले कारोबारी सप्ताह (11 से 18 सितंबर) के सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि के बाद इनकी मांग में कमी आई। इसी कारण 21 सितंबर को इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भी मांग में उतार-चढ़ाव जारी रहा।
- इस सप्ताह के दौरान अमेरिकी के केंद्रीय बैंक फेडलर रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि कर दी। पिछले तीन सालों में पहली बार उसने यह वृद्धि की थी और इसका असर पूरे ग्लोबल मार्केट पर पड़ा। खासकर सोने और चांदी की कीमतों में ग्लोबल मार्केट में कमी आई और इसका असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा।
- इसके साथ ही मध्य पूर्व एशिया की स्थिति काे लेकर असमंजस और अस्थिरता के माहौल से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रभावित हुए और इससे भारतीय बाजारों पर भी असर हुआ।
यह समाचार भी पढ़िये: Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू,10 अक्टूबर तक होंगे श्राद्ध, जानें कौन सा श्राद्ध कब
जानें पिछले सप्ताह के अंतिम दिन और इस सप्ताह के अंतिम दिन कीमतें
| कैरेट | 18 सितंबर | 26 सितंबर |
| 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 1,53,727 रुपये | 1,52,113 रुपये। |
| 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम ) | 1,40,814 रुपये | 1,39,336 रुपये। |
| 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 1,15,295 रुपये | 1,14,085 रुपये। |
| 14 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 89,930 रुपये | 88,986 रुपये। |
| चांदी (प्रति किलो) | 2,36,908 रुपये | 2,32,350 रुपये। |
(कीमतें आइबीजेए IBJA के अनुसार)


Pingback: भगवंत मान बोले- श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता की रक्षा के लि
Pingback: Indigo: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा बचा, इंडिगो के प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया - Sateek Samachar
Pingback: Bank Employees Strike: चिंता न करें, अगले तीन दिन भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल टली - Sateek Samachar