सटीक समाचार, बेंगलुरु। Indigo: कर्नाटक के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रविवार को विमान हादसा टल गया। बंगलुरु के केमपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। पायलट सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दाेबारा टेक ऑफ कर दिया। गो एराउंड करने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई। यह फ्लाईट गुवाहाटी से पहुंची थी।
लैंडिंग के दौरान समस्या होने के बाद पायलट ने दोबारा कराया टेक ऑफ
जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में गुवाहाटी से बेंगलुरु आ गई थी। प्लेन की लैंडिंग हो रही थी, इसी दौरान उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। पायलटों ने बिना समय गंवाए विमान को तुरंत गो-अराउंड के लिए टेक ऑफ करवाया। इसके बाद एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाने के बाद विमान की दिन में करीब 1.34 बजे (1.34 PM) में सुरक्षित लैंंडिंग करवाई गई।
यह समाचार भी पढ़िये: Gold And Silver Price: पिछले सप्ताह साेने और चांदी की कीमतों में रही गिरावट, ये रहे कारण
गो-एराउंड के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग हुई
विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित थे। विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराने से इसको नुकसान पहुंचा है। इसके बाद विमान को फिलहाल सेवा से अलग कर दिया गया है। इस विमान को आगे कोयंबटूर जाना था, लेकिन वहां जाने वाले यात्रियों को दूसरे विमान से आगे भेजा गया।
कोयंबटूर जाने वाले यात्रियों को दूसी फ्लाईट से भेजा गया
विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही यह विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो का कहना है कि इस घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। एयरलाइंस के लिए यात्रियाें और अपने स्टाफ की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बताया जाता है डीजीसीए (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सितंबर महीने में ही इंडिगो की फ्लाईटों में दिक्कत के पांच मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 27 दिनों में इंडिगो की फ्लाईटों में समस्याएं कब कब हुईं-
| तिथि | क्या समस्याएं आईं |
| 1 सितंबर, 2026 | गोवा से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाईट ने टेक ऑफ किया था। टेक ऑफ की कुछ देर के बाद ही विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा और इसके बाद इसकी दोबारा गोवा में लैंडिंग करवाई गई। |
| 3 सितंबर, 2026 | इंडिगो की एक फ्लाईट दोहा से बेंगलुरु आ रही थी। इसकी मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के एक पायलट की तबीयत खराब हो गई थी। |
| 15 सितंबर, 2026 | अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो के एक फ्लाईट की लखनऊ में लैंडिंंग करवाई गई थी। इस फ्लाईट के कार्गो हिस्से से धुआं निकलने की समस्या पैदा हो गई थी। |
| 22 सितंबर, 2026 | लंंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाईट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद इसे लंंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट वापस लाया गया और वहां लैंडिंग करवाई गई। |
| 27 सितंबर, 2026 | गुवाहाटी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का पिछले हिस्सा रनवे से टकरा गया। |

