JIO: जियो ने हरियाणा और मोहाली में चलाया स्‍वच्‍छता अभियान, स्‍वच्‍छता ही सेवा की पहल

Reliance JIO: रिलायंस जियो ने हरियाणा और मोहाली में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। (सटीक समाचार)
Reliance JIO: रिलायंस जियो ने हरियाणा और मोहाली में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। (सटीक समाचार)
Published: 27 Sep, 2026 at 02:52 PM

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Reliance JIO: रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने हरियाणा और मोहाली में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत चलाया गया। इस अभियान का संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक सेवा शाखा रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों के बीच स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूकता भी पैदा की गई।

जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया

मोहाली स्थित जियो के हरियाणा राज्य कार्यालय ने मोहाली नगर निगम के साथ मिलकर मोहाली के फेज 7 में सफाई अभियान चलाया। जियो हरियाणा राज्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ जियो हरियाणा के वरिष्ठ लीडरशिप सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

जियो कर्मचारियों ने 40 स्‍थानों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया

हरियाणा भर में भी जियो कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मोहाली फेज 7 के अलावा पूरे में हरियाणा में 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 1100 से अधिक जियो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने भी इस पहल में भाग लिया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Gold And Silver Price: पिछले सप्‍ताह साेने और चांदी की कीमतों में रही गिरावट, ये रहे कारण

गाड़ि‍यों में कचरा उठाकर उनका निपटान किया

इस दौरान, जियो कर्मचारियों ने इस दौरान आम लोगों में स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक किया। जियो कर्मचारियों ने कचरा और गंदगी से भरे स्‍थानों पर सफाई की और कचरे उठाए। कचरे को गाड़ि‍यों में उठाकर उनका निपटारा किया गया। सफाई के बाद इन स्‍थानों से गंदगी के हटने से ये चमक उठे। इस दौरान लोगों से स्‍वच्‍छता पर ध्‍यान देने की अपील की और यहां वहां कचरा नहीं फेंकने का आह्वान किया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू,10 अक्‍टूबर तक होंगे श्राद्ध, जानें कौन सा श्राद्ध कब

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *