सोना-चांदी ने फिर लगाई डुबकी, Gold 1.48 लाख रुपये से नीचे और Silver 2.23 लाख रुपये

Gold And Silver Price
Gold And Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 29 Sep, 2026 at 01:14 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचर, नई दिल्‍ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) ने आज डुबकी लगाई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की करीब 4133 रुपये और चांदी की प्रति किलो कीमत में 9200 से ज्‍यादा की गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 28 सितंबर को देर रात 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,980 रुपये हो गई है। इस दौरान चांदी की कीमत प्रति किलो 2,23,053 रुपये दर्ज की गई है।

सोने और चांदी की कीमतों में आज अब तक 4065 और चांदी की कीमत में 9158 रुपये की कमी

आइबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि पिछले कारोबारी सप्‍ताह के अंतिम दिन 26 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,52,113 रुपये थी। इसी तरह 26 सितंबर को चांदी की प्रति किलो कीमत 2,32,350 रुपये थी। इस तरह चांदी की कीमत में प्रति किलो 9297 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

जानें सोना और चांदी की ताजा कीमतें –

कैरेट कीमत
24 करैट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,47,980 रुपये ।
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,35,550 रुपये।
18 कैरेट सोना (10 ग्राम)1,10, 985 रुपये।
14 कैरेट सोना (10 ग्राम)86,568 रुपये।
चांदी (999)2,23,053 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

जानें पिछला और ताजा रेट

कैरेट 26 सितंंबर कीमत28 सितंबर कीमत
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)1,52,113 रुपये1,47,980 रुपये
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम )1,39,316 रुपये 1,35,550 रुपये।
18 कैरेट सोना (प्र‍ति 10 ग्राम)1,14,085 रुपये1,10,985 रुपये।
14 कैरेट सोना (प्र‍ति 10 ग्राम )88,986 रुपये86,568 रुपये।
चांदी (999)2,32,350 रुपये 2,23,053 रुपये

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

इस महीने सोना की कीमत में 7855 और चांदी की कीमत में 14146 रुपये की गिरावट हुई

  • इस महीने यानि सितंबर में अब तक 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में अब तक करीब 7855 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 31 अगस्‍त को 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम दर 1,55,835 रुपये थी।
  • इसी तरह इस माह चांदी की प्रति किलो कीमत में भी गिरावट दर्ज हुई है। सितंबर माह में अब तक चांदी (999) की कीमत में प्र‍ति किलो 14146 रुपये की कमी हुई है। 31 अगस्‍त को इसकी कीमत प्रति किलो दर 2,37,199 रुपये थी और अब यह 2,23,053 रुपये पर आ गई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Bank Employees Strike: चिंता न करें, अगले तीन दिन भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल टली

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्‍ली1,50,320 रुपये।
कोलकाता1ृ50,170 रुपये।
मुंबई1,50,170 रुपये।
पटना 1,50,220 रुपये।
जयपुर 1,50,320 रुपये।
अहमदाबाद 1,50,320 रुपये।
लखनऊ 1,50,320 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *