CJP New Campaign: Cockroach Janata Party का नया केंपेन ‘क्‍या बोलती पब्लिक’, दीपके बोले- पॉलिटिकल पार्टी नहीं, प्रेशर ग्रुप बनाएंगे, Video भी देखें

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगले माह से क्‍या बोलती पब्लिक अभियान शुुरू किया जाएगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगले माह से क्‍या बोलती पब्लिक अभियान शुुरू किया जाएगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 7 Aug, 2026 at 10:20 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अध्‍यक्ष अभिजीत दीपके ने फाउंडर अभिजीत दीपके ने अगले महीने से देशभर में नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्‍हाेंने गुरुवार को महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में कहा कि सितंबर से सीजेपी देश भर में नया केंपेन (CJP New Campaign) ‘क्‍या बोलती पब्लिक’ शुरू करेगी। उन्‍होंने कहा, हम पॅलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे, बल्कि प्रेशर ग्रुप की तर‍ह कार्य करेंगे।

दिपके बोले- गांवों और शहरों में जाकर युवाओं व लोगों से करेंगे संवाद

अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के तहत गांव और शहर जाएंगे और युवाओं व आम लोगों से संवाद करेंगे। हम बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे। उन्‍होंने कहा कि देश और युवाओं की सबसे बड़ी समस्‍याओं में एक बेराजगारी भी है। इसे हम देशव्‍यापी मुद्दा बनाएंगे। हम शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगेे। शिक्षा को आज महज मुनाफा कमाने का माध्‍यम बना दिया गया है। हम इस तरह की व्‍यवस्‍था को बदलना चाहते हैं।

सितंबर में शुरू होगा ‘क्‍या बोलती पब्लिक’ अभियान

उन्‍होंने कहा कि सीजेपी (CJP) के अलग माह सितंबर में शुरू होने वाले अभियान ‘ क्‍या बोलती पब्लिक’ के तहत टीम देश के कई राज्‍यों, शहरों और गांवों में जाएगी। टीम वहां युवाओं और आम जनता से सीधे संवाद करेगी और उनके मूलभूत या बुनियादी मुद्दों के बारे में जानेगी।

कहा- महंगी शिक्षा, बेराजगारी और संस्‍थागत जवाबदेही CJP के प्रमुख मुद्दे

उन्‍होंने कहा कि सीजेपी के तीन प्रमुख मुद्दे या प्राथमिकताएं हैं- महंगी शिक्षा, बेरोजगारी और संस्‍थागत जवाबदेही। आज शिक्षा बहुत महंंगी हो गई है। स्‍कूलों, कॉलेजों और कोचिंग की फीस बहुत ज्‍यादा हो गई हैं। सीजेपी फीस में कमी और सरकारी स्‍कूलों में सुधार के लिए कार्य करेगी

महंगी शिक्षा समाप्‍त होनी चाहिए

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि हमारी प्रमुख प्राथमिकता देश में शैक्षिक सुधार है। महंगी शिक्षा समाप्‍त होनी चाह‍िए। उन्‍होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और यह देश का प्रमुख मुद्दा है। इसे हम राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उठाएंगे। इसके साथ ही उन्‍होंंने कहा कि चुनाव आयोग की जवाबदेही तय होनी चाहिए, अन्‍यथा चुनावों में धांधली होती र‍हेंगी। देश में संस्‍थागत जवाबदेही तय करना हमारा प्रमुख मुद्दा है। चुनाव आयोग, न्‍यापालिका और मीडिया जैसी संस्‍थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए दबाव बनाया जाएगा।

यह समाचार भी पढ़िये : Ban On Analog Paneer: पनीर खरीदने से पहले ठीक से चेक करें, इस राज्‍य में एनालॉग पनीर पर लगी रोक, ‘सिंघम’ अफसर का बड़ा एक्‍शन

सीजेपी को प्रेशर ग्रुप बनाएंगे

दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा। सीजेपी को राजनीतिक पार्टी बनाने की जगह हम प्रेशर ग्रुप बनाएंगे। सीजेपी शासन और लोकतांत्रिक संस्‍थानों में जवाबदेही लाने के लिए प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी। दिपके ने कहा कि देश की 35 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम लोगों की है। सीजेपी से लोगों की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं ।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *