New Twist In Punjab Politics: पंजाब में दोबारा भाजपा-अकाली गठजोड़ के संकेत, पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सुखबीर बादल

शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकाात की। ( फाइल फोटो सोशल मीडिया)
शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकाात की। ( फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 7 Aug, 2026 at 08:26 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली/चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में नया मोड़ (New Twist in Punjab Politics) आता दिख रहा है और राज्‍य में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इससे पंजाब में भाजपा और शिअद के बीच फ‍िर गठजोड़ होने की कयासबाजी तेज हो गई है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों पार्टियाें के संभावित गठबंधन को लेकर तंज कसा है।

अकाली दल और भाजपा ने गठबंधन में तीन बार सरकार बनाई

बता दें कि पंजाब में अकाली दल बादल और भाजपा का वर्षों तक गठबंधन रहा है और दोनों दलों ने राज्‍य में तीन बार गठबंधन सरकार बनाई थी। पिछले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों की राहें जुदा हो गई थीं। सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को पार्लियामेंट हाऊस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंंट की। दोनों पार्टियों ने इस मुलाकात के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन शिअद और भाजपा के दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुखबीर बादल शुक्रवार सुबह ही दिल्‍ली पहुंचे थे।

यह समाचार भी पढ़िये : Bofors Deal Case: 40 साल बाद आखिरकार बंद हुआ बोफोर्स तोप मामला, सुपीम कोर्ट में आखिरी याचिका खारिज

बता दें कि पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2027) होने हैं। राज्‍य में अभी भगवंत सिंह के नेतृत्‍व में आम आदमी पार्टी की सरकार है। 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी ने राज्‍य में सरकार बनाई थी। भाजपा पंजाब की सत्‍ता में फिर वापस आना चाहती है।

पहले के गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में था, लेकिन राज्‍य की सियासत में अभी उसको मजबूत नहीं माना जा रहा है। ऐसे में अगर दोनों दलों के बीच गठबंधन होता है तो यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इसमें भाजपा और शिअद की स्थिति क्‍या होगी। भाजपा ने पिछले दिनों यह संकेत दिया था कि पंजाब में वह अपनी सरकार बनाना चाहती है।

अरविंद केजरीवाल का तंज

सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी। आप के राष्‍ट्रीय कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर तंज कसा है। उन्‍होंने सोशल अपने मीडिया एक्‍स पेज पर लिखा- ना ना करते प्‍यार तुम्‍हीं से कर बैठे।

सुखबीर बादल का केजरीवाल पर पलटवार

इस पर सुखबीर बादल ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा- 2022 से पहले AAP ने दावा किया था कि पंजाब में 20,000 करोड़ के अवैध खनन को बंद करवा देंगे। आज एनजीटी के आदेश ने साबित कर दिया है कि आपकी सारी गारंटी गटर में फेंकने लायक हैं।

इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रताव सिंह बाजवा ने भी सुखबीर बादल की पीएम माेदी से मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाजवा ने कहा, ‘ मुझे पहले से लगता कि ये लोग (शिअद-भाजपा) इक्‍ट्ठे होंगे, हालांकि इससे राज्‍य में कोई बदलाव नहीं होगा।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *