SIR In Haryana 2026 : मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने का अभियान तेज, SIR अंतिम दौर में, क्‍या आपने Form 6 या 8 जमा कराया

एसआइआर के बारे में जानकारी देते पानीपत के जिला उपायुक्‍त डॉ. हरीश कुमार वशिघ्‍ठ। (सौजन्‍य डीपीआरओ)
एसआइआर के बारे में जानकारी देते पानीपत के जिला उपायुक्‍त डॉ. हरीश कुमार वशिघ्‍ठ। (सौजन्‍य डीपीआरओ)

सटीक समाचार, पानीपत। हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआइआर (SIR In Haryana 2026) अंतिम दौर में पहुंच गया है। 31 जुलाई को प्रारंंभिक मतदाता सूचियां (Draft Of Electoral Rolls ) का प्रकाशन कर दिया गया है। इनमें जिन लोगों के नाम कटे हैं या जिनके नाम आदि में कोई त्रुटि है वे दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फार्म छह (Form 6) और किसी त्रुटि में सुधार के लिए फाॅर्म आठ (Form 8) भर कर जमा कराना होगा। प्रशासन ने मतदाता सूचियों को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

हरियाणा में 33 .84 लाख लोगों के नाम प्रारंभिक वोटर लिस्‍ट में कटे

प्रारंभिक मतदाता सूचियों में राज्‍यभर में करीब 33 .84 लाख लोगों के नाम कटे हैं। मतदाता सूची को लेकर मतदाता अपने दावे और आपत्ति 30 अगस्‍त तक कर सकते हैं। लोग मतदाता सूची में अपना नाम ECINET App के माध्‍यम से चेक कर सकते हैं। दूसरी ओर,प्रशासन द्वारा प्रारंभिक मतदाता सूची से काटे गए नामों के बारे में सत्‍यापन कराने का अभियान तेज कर दिया गया है।

पानीपत जिले में मतदाता सूची को लेकर सत्‍यापान का कार्य तेज

पानीपत जिले में भी प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत पानीपत के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 7 लाख 85 हजार 16 मतदाताओं (81.21 प्रतिशत) के गणना प्रपत्र प्राप्त कर लिए गए हैं। यह कुल मतदाता संख्‍या का 81.21 प्रतिशत है। जिले में कुल 9 लाख 66 हजार 687 मतदाताओं थे। एक लाख 81 हजार 671 (18.79 प्रतिशत) प्रपत्र विभिन्न कारणों से एकत्र नहीं हो सके हैं।

सबसे अधिक समालखा विस क्षेत्र में गणना प्रपत्र जमा कराए गए

उन्‍होंने कहा कि इन सभी मामलों में नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार पानीपत ग्रामीण में 76.82 प्रतिशत, पानीपत शहर में 72.89 प्रतिशत, इसराना में 91.31 प्रतिशत तथा समालखा में 88.05 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। किसी तरह की कोई भी शिकायत नहीं है।

उपायुक्त ने बताया कि जिन प्रपत्रों का संग्रह नहीं हो पाया है, उनमें 29,276 मतदाता मृत, 75,763 मतदाता अनुपस्थित अथवा पता नहीं चले, 61,027 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित, 11,198 मतदाता पहले से अन्य स्थान पर पंजीकृत तथा 4,407 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गहन सत्यापन कराया जा रहा है।

यह भी समाचार पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

पानीपत जिले में प्राप्त गणना प्रपत्रों के विश्लेषण के दौरान 86,261 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। एक लाख 43 हजार 711 मतदाताओं के विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां सामने आई हैं। ऐसे कुल दो लाख 29 हजार 972 (29.30 प्रतिशत) मामलों में संबंधित ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे।इससे सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण कर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सकेंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये :PPP In Haryana: हरियाणा में सिंगल PPP का खेल, योजनाओं के लाभ के लिए लोग परिवार से हो रहे ‘अलग’, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है। जिन मामलों में गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं या किसी प्रकार की विसंगति सामने आई है, उनका घर-घर जाकर निष्पक्ष और पारदर्शी सत्यापन कराया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं दिया जाएगा और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ और संबंधित कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *