By Election Results: तीन राज्‍यों में विधानसभा सीट उपचुनाव में भाजपा काे झटका, बिहार में BJP President की ‘सीट’ से प्रशांत किशोर की जीत

बिहार की बांकीपुर सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए। (फोटो सोशल मीडिया)
बिहार की बांकीपुर सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए। (फोटो सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली/ पटना। देश में तीन राज्‍यों बिहार, मध्‍य प्रदेश और गुजरात की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में (By Election Results) भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। तीन सीटों में से दो पर भाजपा की हार हुई है और गुजरात की एक सीट पर भाजपा को जीत मिली है। बिहार में बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी के अध्‍यक्ष प्रशांत किशोर को जीत मिली है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन इस सीट से जीतते रहे हैं और उनके इस्‍तीफे से यह सीट खाली हुई थी।

बिहार के बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्‍थापक प्रशांंत किशोर ने भाजपा प्रत्‍याशी नीरज कुमार सिन्‍हा को 18853 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर को कुल 63203 वोट मिले। भाजपा प्रत्‍याशी को 44250 वोट मिले। बता दें कि यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है और वह 1995 से लगातार जीत रही थी। इस सीट से राजद (RJD) के उम्‍मीदवार की जमानत जब्‍त हो गई।भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन लगातार पांच बार जीते थे। भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को भाजपा ने राज्‍यसभा का सदस्‍य बनाया गया।

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

अपनी जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि अगले तीन साल में बांकीपुर की बेहतरी के लिए अहम कदम उठाए। यह जीत बिहार में जाति और धर्म से परे की है। उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी पर फिर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्‍व किसी अच्‍छे व्‍यक्ति को मुख्‍यमंत्री बनाए। उन्‍होंने कहा कि बांकीपुर से मेरी जीत से बिहार के सभी क्षेत्रों में यह संदेश जाएगा कि जाति, धर्म और समीकरण से अलग हट कर अच्‍छे कार्य की बदौलत राजनीति की जा सकती है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

मध्य प्रदेश की दहिया सीट पर भी भाजपा की हार हुई

उधर, मध्‍यप्रदेश की दतिया सीट पर भी भाजपा की हार हुई है। यहां से कांंग्रेस के प्रत्‍याशी घनश्‍याम सिंह को 6016 मतों से जीत मिली है। बता दें कि भाजपा ने यहां से राज्‍य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की टिकट काट दी थी और आशुतोष तिवारी को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। इा हार से मध्‍य प्रदेश की सत्‍ताधारी भाजपा को झटका मिला है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Female Wrestlers exploitation Case: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा नेता बृजभूषण सिंह बरी, विनेश फोगाट ने कहा- कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे

गुजरात की मंजुलपुर सीअ पर भाजपा की बंपर जीत

दूसरी ओर, गुजरात में भाजपा को भारी जीत मिली है और इस तरह भाजपा ने राज्‍य में अपनी पकड़ साबित की है। गुजरात की मंजलपुर सीट से भाजपा के सत्‍येंद्र भाई पटेल को 30630 वोटों से जीत मिली है। उन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार भिखा भाई रबारी को हराया है। बता दें कि तीनों सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *