Indigo Fair: इंडिगो की फ्लाइट महंगी हुई, घरेलू व इंटरनेशनल फ्लाइट में इतना बढ़ा फ्यूल चार्ज

Indigo Fair: इंडिगो ने अपने फ्लाइट्स के किराये मे फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Indigo Fair: इंडिगो ने अपने फ्लाइट्स के किराये मे फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 7 Oct, 2026 at 01:01 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Indigo Fair Hike: इंडियो की फ्लाइट महंगी हो गई है। इंडिगो ने एक बार फिर अपने किराये में वृद्धि कर दी है। देश की सबसे बड़ी मानी जानेवाली इस एयरलाइ्ंंस ने घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट के टिकटों में फ्यूल चार्ज में वृद्धि कर दी। घरेलू उड़ानाें पर 1300 रुपये तक की वृद्धि की गई‍ है। अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स पर 10,000 रुपये तक का फ्यूल चार्ज लगाया गया है।

मार्च से अब तक तीन बार फ्यूल चार्ज बढ़ा चुकी इंडिगो

इससे पहले भी कुछ दिन पहले इंडिगो ने चुपाचाप दो साल तक के बच्‍चों के लिए लगने वाले किराये और कुुछ सेवाओं के शुल्‍क में वृद्धि कर दी थी। पिछले छह महीने में इंडिगो ने तीसरी बार फ्यूल चार्ज में वृद्धि की है। इससे पहले इंडिगो ने इसी वर्ष 14 मार्च और पहली अप्रैल को फ्यूज चार्ज में वृद्धि की थी। इसके साथ ही 17 सितंबर को दो साल तक के बच्‍चों के लिए लगने वाले किराये और कई सेवाओं के शुल्‍क में वृद्धि कर दी थी।

ईंधन महंगी होने के कारण किराये में की वृद्धि

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि फ्यूल चार्ज में वृद्धि का फैसला विमानों में ईंधन के रूप में इस्‍तेमाल होने वाले एटीएफ (ATF) यानि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें बढ़ने के कारण लिया गया है। एटीएफ को जेट फ्यूल भी कहा जाता है।

जेट फ्यूल की कीमत में एक माह में 14 प्रतिशत तक हुई वृद्धि

बता दें कि विमानों में एटीएफ यानि जेट फ्यूल की कीमत में 1 अक्‍टूबर से वृद्धि हो गई है। एक महीने में ही जैट फ्ल की कीमत में करीब 14 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Indigo Fare Hike : इंडिगो ने यात्रियों को दिया झटका, घरेलू उड़ानों के लिए किराया और शुल्‍क में की वृद्धि

बता दें कि एक उड़ान में जेट फ्यूल का खर्चा भारी भरकम होता है। यही कारण है कि इंडिगो ने इसकी कीमतं बढ़ने के बाद फ्लाइट्स किराये में फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। संभावना जताई जा रही है कि देश की अन्‍य एयरलाइंंस भी ऐसा ही कदम उठा सकती हैं।

जानें घरेलू उड़ानों के लिए नया फ्यूल चार्ज और पुराना फ्यूल चार्ज
रुट की दूरी नया फ्यूल चार्जपुराना फ्यूल चार्ज
0- 500 किलोमीटर तक 375 रुपये275 रुपये।
501 से 1000 किलोमीटर तक600 रुपये400 रुपये।
1001 से 1500 किलोमीटर तक 900 रुपये600 रुपये।
1501 से 2000 किलोमीटर तक1150 रुपये800 रुपये।
2000 किलोमीटर से अधिक 1300 रुपये950 रुपये।
अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानाें के लिए नया फ्यूल चार्ज
रूट और दूरीनया फ्यूल चार्ज
सार्क (SAARC) देश 500 किलोमीटर तक
(सार्क देशों में भारत के अलावा नेपाल, बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्‍तान और मालदीव शामिल हैं)
1000 रुपये।
सार्क (SAARC) देश 500 किलोमीटर से अधिक 3000 रुपये।
दक्षिण पूर्व एशिया, मध्‍य पूर्व यानि मिडिल ईस्‍ट देश और उत्‍तर पूर्व एशियाई देश 5500 रुपये।
अफ्रीका के देश6000 रुपये
यूरोप और यूएस10,000 रुपये।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *