Indigo Fare Hike : इंडिगो ने यात्रियों को दिया झटका, घरेलू उड़ानों के लिए किराया और शुल्‍क में की वृद्धि

Indigo Fare Hike: इंडिगो ने अपने घरेलू उड़ानों के जिए सेवाओं के चार्ज और बच्‍चों के लिए किराये में वृद्धि कर दी है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Indigo Fare Hike: इंडिगो ने अपने घरेलू उड़ानों के जिए सेवाओं के चार्ज और बच्‍चों के लिए किराये में वृद्धि कर दी है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 18 Sep, 2026 at 01:19 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Indigo Fare Hike: इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। देश की इस सबसे बड़े एयरलाइन्‍स ने बच्‍चों को लगने वाले किराये में वृद्धि की है। इसके साथ ही एयरलाइन्‍स ने कई सेवाओं के चार्ज में भी वृद्धि कर दी है। इनमें बैगेज के अ‍तिरिक्‍त वजन पर लगने वाला चार्ज सहित अन्‍य सेवाओं पर शुल्‍क बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों के लिए इंडिगो की घरेलू फ्लाइट से यात्रा करना महंगा हो जाएगा।

इंडिगो ने चुपचाप अपने साइट पर कर दी वृद्धि अपडेट

इंडिगो ने यह व‍ृद्धि चुपचाप की है और इसे अपनी साइट पर अपडेट कर दिया है। इंडिगो ने बच्‍चों के साथ यात्रा करने पर उनके लिए लगने वाले किराये, बैगेज के स्‍वीकृत भार से अधिक होने पर लगने वाले शुल्‍क के साथ ही प्रायोरिटी सर्विस और ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए शुल्‍क में वृद्धि की है।

दो साल से कम आयु के बच्‍चों के लिए लगने वाले किराये में की वृद्धि

बता दें कि घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में दो साल से कम आयु के बच्‍चे के साथ यात्रा करने पर बच्‍चे के लिए किराये के तौर पर 2000 रुपये देने पड़ते थे। एयरलाइन्‍स ने अब इस किराये में 1000 रुपये की वृद्धि कर दी है, यानि अब दो साल से कम आयु के बच्‍चों के लिए किराया 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये देने होंगे। इन बच्‍चों के लिए सीट नहीं दी जाती है और उनको माता-पिता को गोद में लेकर यात्रा करनी पड़ती है।

अतिरिक्ति वजन पर चार्ज भी बढ़ाया

इसके साथ ही इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में अतिरिक्‍त सेवाओं पर भी चार्ज में बढ़ोत्‍तरी कर दी है। इससे इन सेवाओं के लिए अब या‍त्रियों को ज्‍यादा पैसे का भुगतान करना पड़ेगा। सबसे पहले लॅगेज यानि बैगेज की बात करें। अब स्‍वीकृत भार सीमा (Weight Limit) से अधिक का लॅगेज ले जाना महंगा पड़ेगा।

इंडिगो ने प्रति किलो अतिरिक्‍त वजन के लिए लगने वाले शुल्‍क में प्रति किलोग्राम 100 रुपये की वृद्धि कर दी है। पहले बैगेज स्‍वीकृत वजन से अधिक के भार के लिए प्रति किलोग्राम 700 रुपये का चार्ज देना पड़ता था। अब इसके लिए प्रति किलोग्राम 800 रुपये देने होंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Ajit Agarkar क्‍या आखिरी बार कर चुके क्रिकेट Team India का चयन, लक्ष्‍मण या कोई अन्‍य बनेगा नया चीफ सेलेक्‍टर, यह है चर्चाएं

ऐसे में इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने से पहले अपने सामान का वजन ठीक से जरूर कर लें, अन्‍यथा एयरपोर्ट पर आपको परेशानी हो सकती है और अच्‍छी खासी राशि चुकानी पड़ सकती है।

इंडि‍गो ने प्रायोरिटी सर्विस के चार्ज भी बढ़ाए

इसके अ‍तिरिक्‍त, यात्रियों को प्रायोरिटी चेक इन एवं प्रायोरिटी बोडिंग की सर्विस के लिए भी पहले की अपेक्षा 200 रुपये अधिक शुल्‍क चुकाना होगा। अब इन दोनों सेवाओं के लिए 650 रुपये चुकाने होंगे। पहले यह चार्ज 450 रुपये था। एयरलाइन्‍स ने ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करने के शुल्‍क में भी 100 रुपये की वृद्धि की है। अब इसके लिए 200 रुपये की जगह 300 रुपये चुकाने होंगे।

ये हुई वृद्धि –

  • दो साल से कम आयु के लिए बच्‍चों का नया किराया – 3000 रुपये , पुराना किराया – 2000 रुपये।
  • बैगेज के अतिरिक्‍त भार के लिए नया चार्ज – 800 रुपये प्रति किलोग्राम। पुराना चार्ज 700 रुपये प्रति किलोग्राम।
  • प्रायोरिटी चेक इन और प्रायोरिटी बोर्डिंग के लिए नया चार्ज- 650 रुपये, पुराना चार्ज – 450 रुपये।
  • ट्रेवल सर्टिफिकेट के लिए नया शुल्‍क – 300 रुपये, पुराना शुल्‍क – 200 रुपये।

फ्लाइट बुकिंग करते समय और यात्रा के समय रखें इन बातों का खास ध्‍यान

  • फ्लाइट की बुकिंग करते समय सभी ऑप्‍शन को ध्‍यान से देखें। फ्लाइट के लिए फाइनल किराया दिखाए गए शुरुआती किराये से अधिक हो सकता है।
  • सेवाओं के कॉलम पर भी ठीक ध्‍यान दें और इनका चयन करने से पहले चार्ज ठीक से देख लें।
  • अपने बैगेज का वजन ठीक से जांच कर लें कि यह स्‍वीकृत भार से अधिक तो नहीं है। इसके बाद ही एयरपोर्ट पहुंंचें। अनावश्‍यक सामान पहले हटा लें, अन्‍यथा वजन को लेकर चेक इन के समय दिक्‍कत का सामना करना पड़ सकता है और अ‍तिरिक्‍त चार्ज देना पड़ेगा।
  • इंडिगो ने जिस तरह से इस बार चुपचाप शुल्‍क में वृद्धि कर इसे अपडेट कर दिया है, उसको देखते हुए आगे जब भी फ्लाइट बुक करें तो किराया और सेवाओं के चार्ज ठीक से जरूर चेक कर लें।
  • यात्रा के लिए जाने से निकलने से पहले अपना पहचानपत्र और अन्‍य कागजात चेक करके ही निकले।
  • चेक इन बैगेज के साथ केबिन बैग यानि फ्लाइट में साथ ले जाने वाले बैग के वजन को पहले ही ठीक से चेक कर लें कि यह भी स्‍वीकृत भार से अधिक तो नहीं है। अन्‍यथा, एयरलाइन्‍स इसके लिए भी चार्ज वसूल सकती है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *