सटीक समाचार, पानीपत। Seva Sankalp Abhiyan 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पानीपत ‘आशीर्वाद के दीयों’ जगमग हो गया। जिले में सेवा संकल्प अभियान वीरवार को उत्साह के साथ शुरू हुआ और इसके तहत 24 स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दिन में नगर निगम सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और शाम होते ही जिले भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपमाला सजाई गई।
इन स्थानाें पर हुए कार्यक्रम
- पुराने बस स्टैंड स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो, सिविल अस्पताल पानीपत, चुलकाना धाम, हाली पार्क, गौ अभयारण्य गांव नैन, राजकीय कन्या संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, नई अनाज मंडी बलाना, बीडीपीओ कार्यालय मतलौडा का नया भवन, काला अंब, सुपर स्पेशियलिटी पशु अस्पताल हड़ताड़ी में कार्यक्रम आयोजिक किए गए।
- इसके साथ ही सिवाह के सौदामिनी सेंटर, सिवाह स्थिति नया बस स्टैंड, जिला पुस्तकालय एवं बहुउद्देश्यीय सभागार सेक्टर-12, आईटीआई बराना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोतपुरा, तहसील भवन इसराना, राजकीय महाविद्यालय इसराना का नया भवन, नया संस्कृति स्कूल उग्राखेड़ी में भी कार्यक्रम हुए।
- इसके अलावा, राजकीय महाविद्यालय बह्रामपुर बापौली, पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पानीपत तथा राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय मॉडल टाउन शामिल रहे जहां आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जले आशीर्वाद के दीये, जनसेवा व राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
जिला स्तरीय कार्यक्रम पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर में हुआ। इसमें राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संजय भाटिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मेयर कमल सैनी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, जिला भाजपा प्रभारी ललित बत्रा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संजय भाटिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को प्राथमिकता देने वाला अभियान है। सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, समर्पण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से अभियान से जुडक़र समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान के तहत महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पाथरी में कार्यक्रम में जलाए दीये
पाथरी गांव में राज्य के पंचायत व खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार सींक पाथरी मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।
शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा डाहर शुगर मिल में कार्यक्रम में शामिल हुए
डाहर शुगर मिल में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और बूथ स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महीपाल ढांडा का कार्यक्रम में पहुचंने पर एसडीएम (पानीपत) मनदीप कुमार ने स्वागत किया।

प्रमोद विज और दुष्यंत भट्ट भी कार्यक्रमों में हुए शामिल
पानीपत के सिविल अस्पताल में विधायक प्रमोद विज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
यह समाचार भी पढ़िये: ZEN HB Yatra 2026 At Panipat : युवाओं ने सीखे स्टार्ट अप व उद्यम के गुर, विशेषज्ञों ने बताए कैसे स्कीमों का लाभ उठा सपने करें साकार
समालखा के गांव चुलकाना के श्याम बाबा मंदिर में एसडीएम अमित कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, पूर्व मेयर अवनित कौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया।
गजेंद्र सलूजा ने इसराना में जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने इसराना के राजकिय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया गया है। सेवा का भाव तभी मजबूत होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा।

इस मौके पर पूरे कॉलेज परिसर को दीयों से जगमग कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅॅ. बलिन्दर गुलिया,डाॅॅ. हरि ओम, डाॅॅ. मुकेश, डाॅ बलिन्द्र गुलिया, डाॅॅ. कुलबीर कादियान, डाॅॅ. सुनील कुमार, डाॅ.. संदीप कुमार, पूजा, सुमन, कविता, सुमन दहिया व ममता गुलिया मौजूद रहे।

