सटीक समाचार, मुंबई। Mumbai: मुंबई में आज सुबह कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) रेंलिंग तोड़ती हुई फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मरीन ड्राइव (Marine Drive) से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा सुबह करीब 5.20 बजे हुआ
बताया जाता है कि दुर्घटना सुबह करीब 5.20 बजे (5.20 AM) हुई। जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और इस कारण चालक ने उससे नियंत्रण खो दिया। इससे कार फ्लाईओवर की किनारे की रेलिंग और बोर्ड को तोड़ती हुई सीधे नीचे गिर गई। कार के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से तेज आवाज हुई और यह दूर तक सुनाई पड़ी।
यह समाचार भी पढ़िये: JIO Home के ग्राहकों को तोहफा, अब दो और प्लान पर भी Amazon Prime Lite फ्री
घायल युवक नायर अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद पुलिस और आसपास के लोग वहां पहुंचे और कार में से लोगों को बाहर निकाला। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की आयु करीब 20 साल है और उसे तुरंत पास के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकाे अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।
हादसे में मारे गए लोगों की आयु 17 से 21 साल
हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज हो गई। दुघर्टना कोस्टल रोड पर लाला जालपत राय कॉलेज के निकट जेटी के पास के हुई। कार के फ्लाईओवर से नीचे गिरने के बाद पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे चार लोगों को नायर अस्पताल पहुंचाया। इनमें तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कल्पेश्वर ओसवाल का इलाज किया जा रहा है। उसे वेंटिलेंटर पर रखा गया है।
दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से तीनों लोगों की पहचान हो गई। मारे गए दो लोगों की पहचान शनाय गज्जल, आदित्य जकसानिया और धैर्य दर्शन सेठ के रूप में हुई है। शनाल गज्जल की उम्र करीब 21 साल, आदित्य जकसानिया की आयु करीब 19 साल और धैर्य की आयु करीब 17 साल है।
करीब 10.58 किमी लंबा है कोस्टल रोड
बता दें कि मुंबई का यह कोस्टल रोड की लंबाई करीब 10.58 किलोमीटर है। यह सड़क दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के मरीन ड्राइव (Marine Drive ) को ब्रांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) के जोड़ती है। यह वर्ली छोर से कनेक्ट होती है।
