सटीक समाचार, नई दिल्ली। केंंद्र सरकार ने फ्री यूपीआइ पेमेंट (Free UPI Payments) बंद होने की चर्चाओं और आशंकाओं को दूर किया है। सरकार ने साफ किया है कि ग्राहकों और छोटे दुकानदारों के लिए यूपीआइ ट्रांजेक्शन पूरी तरह फ्री है और आगे भी रहेगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं कि यूपीआइ ट्रांजेक्शन के लिए अब शुल्क देना होगा। इसी कारण पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्थिति साफ की है।
पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने पूरी स्थिति को साफ किया
पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने शुक्रवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानि यूपीआइ (UPI) से ट्रांजेक्शन ग्राहकों के लिए मुफ्त रहेंगे। इसी के साथ पेमेंट छोटे दुकानदारों को भी पेमेंट स्वीकार करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन पर मर्चेंट सर्विस चार्ज (Marchant Service Charge) यानि एमएससी (MSC) नहीं लागू होगा।
एमएससी व्यापारियों और सर्विस प्रोवाइडर के बीच कमर्शियल समझौता होगा
पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि यदि एमएससी (MSC) लागू होता है तो यह पेमेंट्स सर्विस प्राेवाइडर और व्यापारियों के बीच का कमर्शियल समझौता होगा। पीसीआइ (PCI) ने एक बयान में कहा है कि यूपीआइ (UPI) को विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर है। इसके लिए बैंक , फिनटेक कंपनियां, एनपीसीआइ (NPCI) और आबीआइ (RBI) टेक्नालॉजी, साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने, धोखाधड़ी रोकने के उपायों और इनोवेशन पर निवेश कर रहे हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: Sawan 2026 Special :शिव की साधना स्थल पर बने इस मंदिर की शिल्पकला है बेजाेड़, पत्थरों को थपकी देने पर आती है ‘डमरू’ की आवाज, 39 वर्ष में हुआ तैयार
यूपीआइ विश्व का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट सिस्टम
काउंसिल ने अपने बयान में कहा कि यह प्लेटफार्म (UPI) विश्व का सबसे बड़ा रियल टाइम पेमेंट सिस्टम (Real Time Payment System) बन गया है। इससे हर महीने अरबों रुपये का ट्रांजेक्शन प्रोसेस होता है। इसके माध्यम से ट्रांजेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्टेकहोल्डर बेहतर तरीकों पर विचार कर रहे हैं, जिनसे सिस्टम को बनाए रख जा सके और आवश्यक बुनयिादी ढ़ांचे को बरकरार रखा जा सके।


Pingback: Humare Ram Free Show : पंजाब में ‘हमारे राम’, आशुताेष राणा का शानदार अभिनय, नाटक के 41 फ्री शो करवाएगी भगवंत मान स
Pingback: Sawan 2026 Special: यहां प्रकृति की मनाेरम छटा के बीच शिवभक्ति की तरंग, भीमाशंकर में होती है विशेष अनुभूति - Sateek
Pingback: New JIO Plan: जियो ने पेश किया ग्राहकों के लिए बंपर प्लान, 550 रुपये में तीन महीने और 2000 रुपये में सालभर मनोर
Pingback: Jagtar Singh Hawara : जगतार सिंह हवारा की ‘रिहाई’ के लिए भगवंंत मान सरकार ने उठाया कदम, राज्यपाल को लिखा पत्र -
Pingback: Har Ghar Tiranga 2026 : हर घर तिरंगा अभियान शुरू, पदयात्राएं निकालीं, 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक
Pingback: Bollywood Director Arrest: 73 साल के मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर शकील नूरानी 33 साल एक्ट्रेस के शोषण के आरोप मे
Pingback: Plantation IN Panipat : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत में किया पाैधारोपण, कहा- अभियान नह
Pingback: Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कल, शुभ मुहुर्त में करें महादेव का जलाभिषेक, भद्रा का साया नहीं बनेगा बाधा