Last Updated on 9 August, 2026 7:52 PM by Sunil Kumar Jha
सटीक समाचार, चंडीगढ़/पानीपत। Panipat News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga 2026) के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अभियान के तहत जिलेभर में 17 अगस्त तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी इस अभियान में योगदान देंगे। इस दौरान पानीपत शहर और अन्य शहर व गांव तिरंगे के रंग में रंगे नजर आएंगे। पानीपत सहित पूरे हरियाणा में यह अभियान रविवार को शुरू हो गया।
राज्यभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं
हरियाणा में रविवार को अभियान के शुभारंभ पर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और प्रदर्शनियों लगाई गईं। पानीपत, जींद , कैथल, पलवल, सहित सभी जिलों में इस अवसर पर आयोजन हुए। जींद में रानी तालाब से शहीद स्मारक तक तिरंगा पदयात्रा हुुई। इसे उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
पानीपत में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। जिले में 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रशासन ने कहा, लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें
उन्हाेंने लोगों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का संदेश दें। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें भारत की एकता, अखंडता, विविधता और गौरव की भावना समाहित है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
यह समाचार भी पढ़िये : New JIO Plan: जियो ने पेश किया ग्राहकों के लिए बंपर प्लान, 550 रुपये में तीन महीने और 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, OTT-Pass का बढ़ाया दायरा
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत तिरंगा रैली इत्यादि का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और आमजन को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देना है। तिरंगे से सजे स्थल नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेंगे तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को आकर्षक और यादगार बनाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पानीपत में क्या कार्यक्रम होंगे ?
- इस दौरान जिलेभर में देशभक्ति पूर्व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- पूरे जिले में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी।
- अभियान के तहत प्रमुख स्थानों पर ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्वाइंट बनाए जाएंगे। सरकारी भवनों सहित अन्य प्रमुख स्थानों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा।
– - अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, यूथ क्लबों, एनजीओ, तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
– - सरकारी भवनों और प्रमुख स्थलों व इमारतों को तिरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जाएंगे।
- आम लोगों को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए संदेश दिया जाएगा और प्रोत्साहित किया जाएगा।
पानीपत जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम कब से कब तक चलेगा?
- पानीपत जिला सहित पूरे हरियाणा में हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा।

