Laxman On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्‍मण ने कही बड़ी बात, बोले- वर्ल्‍ड क्रिकेट में तोड़ सकता है सारे रिकार्ड

जिम्‍बाब्‍वे दौरे में टीम इंडिया के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्‍मण ने वैभव सयर्यवंशी के बारे में बड़ी बात कही हैं। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
जिम्‍बाब्‍वे दौरे में टीम इंडिया के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्‍मण ने वैभव सयर्यवंशी के बारे में बड़ी बात कही हैं। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। जिम्‍बाब्‍वे दाैरे पर भारतीय टी-20 टीम के मुख्‍य कोच वीवीएस लक्ष्‍मण ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बारे में बड़ी बात कही है। अपने समय के कलात्‍मक बल्‍लेबाज रहे लक्ष्‍मण ने कहा कि वैभव आने वाले समय में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सारे रिकार्ड तोड़ सकता है। वह लगातार खेल के हर क्षेत्र में सुधार करने को सदैव तत्‍पर रहता है। वह उसका रवैया और मानसिकता हर दिन खुद को बेहतर करने की है।

वैभव का करियर लंबा चलेगा

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से जीत के बाद लक्ष्‍मण ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को लेकर खास बातें कहीं। उन्‍होंने कहा, वैभव तीसरे मैच में शतक मिस कर गए और वह इससे निराश थे। हमने उनसे कहा कि शतक लगाने का यह पहला और आखिरी अवसर नहीं था। उनका लंबा करियर है।

खुद को रोज बेहतर करने की ललक व मानसिकता

लक्ष्‍मण ने कहा कि वैभव में खुद को रोज बेहतर करने की ललक और मानसिकता है। उसमें पूरी संभावना और क्षमता है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि उनका रवैया और मानसिकता (Attitude and mindset) इसी तरह का रहा और खुद को इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे तो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सारे रिकार्ड तोड़ेंगे।

जिम्‍बाब्‍वे सीरीज में दो हाफ सेंचुरी लगाई

बता दें कि वैभव ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में तीन पारियों में दो अर्द्ध शतक लगाए। उन्‍होंने पहले मैच में उन्‍होंने 18 गेंदों पर 50 रन बनाए। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनका यह पहला अर्द्ध शतक था। दूसरे मैच में वह नौ गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे मैच में उन्‍होंने शानदार और परिपक्‍वता वाली पारी खेली। उन्‍होंने 49 गेंदों पर 81 रन बनाए। उनको मैन ऑफ द मैच के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्‍कार भी मिला।

पहले से काफी परिपक्‍व हो गए हैं वैभव

मैच के बाद लक्ष्‍मण ने वैभव के बारे में कई बातें कहींं। उन्‍होंने कहा कि पिछले छह माह में अपनी क्रिकेट काे लेकर काफी परिपक्‍व हो गए हैं। इसका असर उनके खेल पर भी दिख रहा है। सबसे अच्‍छी बात है कि वह खेल के हर क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं। हम जिस एक क्षेत्र में उनको बेहतर होते देखना चाहते हैं वह है फिटनेस। वह अभी बहुत युवा हैं और इस पर पूरा ध्‍यान भी दे रहे हैंं। तीसरे मैच में चोट लगने के बाद भी वह मैदान में फील्डिंग करते रहे। बाद में फिजियो ने उनको बाहर बुलाया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: New Medicine For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए अच्‍छी खबर, नई दवा से इलाज होगा आसान

फिटनेस पर लगातार ध्‍यान दें

लक्ष्‍मण ने कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उनका हर मामले में ध्‍यान रखा जाना चाहिए। उन्‍होंने वैभव की फिटनेस को लेकर अप्रत्‍यक्ष रूप से संकेत किया और इसमें सुधार पर लगातार ध्‍यान देने की सलाह दी। बीसीसीआइ उनकी प्रगति पर लगातार नजर रख रही है। उन्‍होंने कहा, मैं वैभव को करीब ढ़ाई साल से जानता हूं। उनकी सफलता कोई अचानक हुई कहानी जैसी नहीं है। उनकी प्रतिभा की झलक पहली बार 2024 में अंडर19 वर्ल्‍ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज में दिखी थी। उन्‍होंने इंडिया बी टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाए थे।

वैभव की मानसिक तैयारी पर भी देते हैं ध्‍यान

उन्‍होंने कि टीम इंडिया प्रबंधन वैभव के खेल के संग उनकी मानसिक तैयारी पर भी काम कर रहा है। हम खिलाड़ी ही नहीं एक व्‍यक्ति के तौर पर भी वैभव को जानते है। हम मैच से पहले उसको मानसिक तौर पर भी तैयार करते हैं। पिछले छह महीनों में खेल के प्रति उसकी परिपक्‍वता, खेल की स्थिति को पढ़ने की क्षमता और सजगता (अवेयरनेस) में काफी वृद्धि हुई है।

ह समाचार भी पढ़ि‍ये : Cricketer Gunalan Kamalini: 17 साल की महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी भी रोहित शर्मा और बुमराह की ‘टीम’ में शामिल, रिलायंस की राइज वर्ल्‍डवाइड से हुआ खास कांट्रेक्‍ट

यह समाचार भी पढ़िये : Punjab In Modi Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में पंजाब से कोई मंत्री नहीं, राघव चढ्ढ़ा सहित तीन नाम चर्चा में, बिट्टू को मिलेगी यह नई भूमिका

4 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *