Guru Purnima 2026 पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष अर्चना गुप्‍ता, भेंट किया महिलाओं का हस्‍तनिर्मित खास तोहफा

हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने पीएम नरेंद्र माोदी को गुरु पूर्णिाका के अवसर महिला स्‍वयं सहायता समूह द्वारा धान के अवशेष से तैयार उपहार दिया। (सौजन्‍य डीपीआर)
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने पीएम नरेंद्र माोदी को गुरु पूर्णिाका के अवसर महिला स्‍वयं सहायता समूह द्वारा धान के अवशेष से तैयार उपहार दिया। (सौजन्‍य डीपीआर)

सटीक समाचार, पानीपत। Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2026) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता (Dr Archana Gupta) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को महिला स्‍वयं सहायता समूह द्वारा हस्‍तनिर्मित तोहफा भेंट किया। अर्चना गुप्‍ता ने कहा कि गुरु के आशीर्वाद से बढ़कर जीवन में कोई शक्ति नहीं होती। इस पवित्र अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद पीएम मोदी से पहली बार की मुलाकात

पानीपत में भाजपा जिला कार्यालय ‘श्याम कमल’ में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण रहा। प्रेस वार्ता में उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महापौर कोमल सैनी, ईश कुमार राणा, ओम दत्त आर्य, डा राजबीर आर्य, रविंद्र तुसामड़, नरेश बेनीवाल, कृष्ण दुग्गल, गुरदेव, प्रेम वर्मा, राहुल राणा तथा धर्मपाल चौपड़ उपस्थित रहे।

हरियाणा की महिलाओं के हुनर का प्रतीक बना ‘पुराल’ से निर्मित कमल

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी को हरियाणा के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पुराल (धान के अवशेष/प्राकृतिक रेशों) से हस्तनिर्मित कमल का फूल भेंट किया। यह कलात्मक स्मृति-चिन्ह हरियाणा की ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी शिल्प, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे नवाचार का सशक्त उदाहरण है। यह उपहार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दर्शाता है।

पीएम मोदी से कई विषयों पर हुई चर्चा

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ विकसित भारत–विकसित हरियाणा 2047 के विजन, हरियाणा के समग्र विकास, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तीकरण, सुशासन, जनकल्याण तथा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री के प्रत्येक शब्द में राष्ट्र निर्माण का स्पष्ट दृष्टिकोण और जनसेवा का संकल्प दिखाई देता है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाना भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपरा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मोदी के नेतृत्‍व में वैश्विक माॅडल बनकर उभरा

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, पारदर्शिता, नवाचार और जनभागीदारी का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़िये : New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें निर्णय प्रक्रिया, नीति निर्माण और नेतृत्व में समान भागीदारी देकर नारी शक्ति को नई पहचान व नई ऊर्जा प्रदान की है। महिलाओं का सम्मान और सशक्तीकरण उनके लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प है। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा भाजपा महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

प्रदेश में सभी 4729 शक्ति केंद्रों को सक्रिय करेंगे

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी 4,729 शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने तथा 377 मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी है, क्योंकि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।

खेलों व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को दी नई गति

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, किसान हित, युवा सशक्तीकरण और महिला उत्थान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। किसानों को सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, एमएसपी पर खरीद और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ दिया जा रहा है, वहीं युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेलों में हरियाणा की अग्रणी पहचान और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं को भी नई गति मिली है।

हरियाणा एक-हरियाणी एक करी भावना के साथ काम किया

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, शहरी आधारभूत संरचना और डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन में पारदर्शिता आई है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर सुशासन को मजबूत किया गया है। ‘हरियाणा एक–हरियाणवी एक’ की भावना के साथ सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर प्रदेश का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Safe Turns Unsafe: सूरत में हंगामा, नक्षत्र सेफ हाऊस के लॉकरों से 2.67 करोड़ का 230 तोला सोना चोरी, मालिक और उसके दो बेटे गिरफ्तार

2 Comments

  1. Sanjeeb Jha

    बहुत अच्छा समाचार जय श्री राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *