Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर पानीपत में श्रमदान, हरियाणा BJP अध्‍यक्ष अर्चना गुप्‍ता व शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा हुए शामिल

Gandhi Jayanti: राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर पानीपत में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। इसमें हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी श्रमदान किया। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Gandhi Jayanti: राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर पानीपत में स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। इसमें हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी श्रमदान किया। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 2 Oct, 2026 at 07:28 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत । Gandhi Jayanti: गांधी जयंती के अवसर पर पानीपत में श्रमदान किया गया। संकल्‍प दिवस अभियान के तहत भाजपा की प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ: अर्चना गुप्ता और राज्‍य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने यहां श्रमदान किया। वे सघन स्‍वच्‍छता अभियान में शामिल हुए।

पानीपत के वार्ड 24 के रजवाहा रोड पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया

राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पानीपत के वार्ड-24 स्थित रजवाहा रोड पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें डॉ. गुप्ता और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के साथ-साथ विधायक प्रमोद विज, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पानीपत की मेयर कोमल सैनी, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रमदान किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा, गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जनभागीदारी से आगे बढ़ाएं

डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के साथ स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना देखा था। गांधी जी के लिए स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने का विषय नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा संस्कार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से इसी विचार को जनभागीदारी के अभियान के रूप में आगे बढ़ाया है।

उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी और स्वच्छता को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भी जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े अभियानों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़िये: पंचभूत स्‍थल अरुणाचलेश्‍वर में बरसती है परम शिवकृपा, पुनर्जन्‍म चक्र से मुक्ति

‘स्‍वच्‍छता को दैनिक जीवन का आदत बनाएं’

उन्होंने लोगों से स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालना, कचरे का उचित निस्तारण करना और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना गांधी जी के स्वच्छ भारत के विचार को व्यवहार में उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा- बड़े बदलाव की छोटे संकल्‍पों से होते हैं

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन संदेश देता है कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटे-छोटे संकल्पों से होती है। स्वच्छता केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार और सोच का भी हिस्सा होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और कार्यस्थल की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाए तो स्वच्छता का संकल्प और मजबूत होगा।

कुटानी गेट पर गांधी जयंती कार्यक्रम

पानीपत के कुटानी गेट पर भी महात्‍मा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया औा उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवार पर पानीपत नगर निगम के पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि आज महात्मा गांधी जी की 157 वी जयंती है। वह अन्याय, शोषण, भेदभाव, अत्याचार, आदि के खिलाफ शांतिपूर्वक तरीके से बिना किसी हिंसा के अपने हको के लिए लड़े। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, दांडी मार्च तथा भारत छोड़ो जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन चलाए ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वच्छता के संदेश को परिवारों तक पहुंचाने और इस अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर वार्ड-24 की पार्षद सांची तनेजा, सफाई कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *