कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल गर्मियों से फिर शुरू होगी। इस पर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाईट भी शुरू किए जाने पर सहमति बनी है।
मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत अंग प्रदर्शन करने वाले और फटी जींस में मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।