Sant Ravi Das Kalash Yatra गुरुग्राम के शीतला मंदिर से हरियाणा के अन्‍य जिलों के लिए रवाना, सीएम ने पवित्र कलश को सिर पर किया धारण

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संत गुरु रविदास जी की कलश यात्रा को गुरुग्राम से अन्‍य जिलों के लिए रवाना किया। साथ में हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता भी थीं। (फोटो सौजन्‍य नायब सैनी का सोशल मीडिया पेज)
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने संत गुरु रविदास जी की कलश यात्रा को गुरुग्राम से अन्‍य जिलों के लिए रवाना किया। साथ में हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता भी थीं। (फोटो सौजन्‍य नायब सैनी का सोशल मीडिया पेज)

सटीक समाचार, गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संंत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज (Sant Ravi Das Klash Yatra) की पवित्र कलश यात्रा को माता शीतला माता मंदिर से प्रदेश के सभी संगठनात्‍मक जिलों के लिए रवाना किया। उन्‍होंंन शीतला माता परिसर में पवित्र कलश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पवित्र कलश को सिर पर धारण कर अन्‍य संगठनात्‍मक जिलों के लिए रवाना किया।

भव्‍य समारोह का किया गया आयोजन

इस अवसर पर भव्‍य समारो‍ह आयोजित किया गया। इस समारोह में काफी सख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्‍यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ.अर्चना गुप्‍ता भी थीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र कलश यात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में उनके जन्‍मस्‍थल काशी के सीर गोवर्धनपुर से रवाना हुई थी।

पवित्र कलश यात्रा समाजिक समरसता का दे रही है संदेश : नायब सैनी

उन्‍होंने कहा कि य‍ह पवित्र कलश सामाजिक समरसता, समानता और राष्‍ट्रीय एकता का प्रेरणादायी संदेश के साथ आगे बढ़ रही है। हरियाणा इस यात्रा में पूरी श्रद्धा से सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी के साथ अपना योगदान देगा। संत गुरु रविदास महाराज के विचार प्रेम, सद्भाव और समानता के मूल्‍यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।

बता दें कि यह पवित्र कलश यात्रा संंत गुरु रविदास जी की जन्‍मस्‍थली सकी मिट्टी लेकर रवाना हुई थी। देशभर के भ्रमण के बाद यह पवित्र कलश यात्रा 20 फरवरी , 2027 को वापस काशी पहुंचेगी। पवित्र कलश यात्रा हरियाणा के गुरुग्राम 30 जुलाई को पहुंची थी और उसे माता शीतला माता मंदिर में विधिवत स्‍थापित किया गया था।

सीएम ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की

मुख्‍यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में स्‍थापित किए गए पवित्र कलश की विधिवत पूजा -अर्चना की। इसके बाद पवित्र कलश को सिर पर धारण कर यात्रा को हरियाणा के अन्‍य स्‍थानाें के लिए प्रस्‍थान किया। सैनी ने कहा कि कलश यात्रा सभी संगनात्‍मक जिलों में शहरों और गांवों से होकर गुजरेगी। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम की संत रविदास धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्‍होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से संदेश दिया कि मनुष्‍य की पहचान जाति या जन्‍म से नहीं अपितु उसके कर्म और चरित्र से हाेती है। काशी से लाई माटी इस सत्‍श्‍ का प्रतीक है कि माटी की कोई जाति , धर्म या ऊंंच नीच नहीं होती है। इस अवसर पर हरियाणा के पंचायत और खान एवं भूविाान मंत्री कृष्‍णलाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का संपूर्ण जीवन मानवता, समारनता, सेवा और समाजिक समरसता का प्रतीक है।

यह समाचार भी पढ़िये: Haryana Congress MPs Protest: कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, कहा- मेडल हरियाणा दिलाए और CWG 2030 की मेजबानी गुजरात को क्‍यों

हरियाणा भाजपा की अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में भाजपा ने देशभर में सामाजिक समरसता का अभियान चलाया है। हरियाणा के सभी जिलों में पवित्र कलश यात्रा का श्रद्धापूर्वक भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि इसके माध्‍यम से गांव-गांव , शहर-शहर तक सामाजिक समरसता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्‍य के उद्योग एवं वाणिज्‍य मंत्री राव नरबीर सिंह, राज्‍य के मंत्री कृष्‍ण कुमार बेदी, अर‍िविंद शर्मा, महामंडलेश्‍वर स्‍वामी धर्मदेव सहित कई नेता और साधु संत मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *