Agitation At Jantar Mantar: CJP का आंदोलन समाप्‍त, सरकार ने मानी सभी मांगें, जंतर मंतर से देर रात तक लौटते रहे युवा

सरकार और वार्ता के बाद प्रेस कान्‍फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह व जेपी नड्डा और सीजेपी के सौरभ दास व अभिषेक रांका। (फोटो क्रेडिट साेेशल मीडिया )
सरकार और वार्ता के बाद प्रेस कान्‍फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह व जेपी नड्डा और सीजेपी के सौरभ दास व अभिषेक रांका। (फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया )
Last Updated: 26 Jul, 2026 at 01:30 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के जंतर मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन समाप्‍त हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्‍यागपत्र के बाद केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच शनिवार को हुई बैठक में समझौता हो गया है। सरकार की ओर से सीजेपी की सभी मांगों को स्‍वीकार कर लिया गया। बैठक में सीजेपी की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई थीं। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने अपना आंदोलन समाप्‍त करने की घोषणा की। देर रात तक जंतर मंतर से युवा लौटते रहे।

सरकार ने सभी तीन प्रमुख मांगें स्‍वीकार कीं

वार्ता में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व डा. जितेंद्र सिंह और सीजेपी के प्रवक्‍ता अभिषेक रांका और सौरभ दास शामिल हुए। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने प्रेस कांन्‍फ्रेंस में वार्ता का ब्‍यौरा दिया। बैठक में सीजेपी की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इन सभी को सरकार ने मान लिया। सीजेपी की ओर से सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने सभी मांगों को स्‍वीकार कर लिया है। ऐसे में जंतर मंतर चल रहा आंदोलन समाप्‍त कर दिया जाएगा।

सीजेपी ने शिक्षा सुधारों पर पांच सूत्रीय ड्राफ्ट भी सौंपी

सौरभ दास ने कहा कि इसके अलावा हमने सरकार के समक्ष पांंच सूत्रीय ड्राफ्ट मांगपत्र भी रखा। इसमें व्‍यापक शैक्षिक और परीक्षा प्रणाली सुधारों की बात कही गई है। हम इसके बारे में सरकार से चार सप्‍ताह बाद मिलेंगे, हम व्‍यापक सुधारों पर मिलकर कार्य कर सकें।

नड्डा ने कहा- एफआईआर पर कार्रवाई नहीं, मुआवजा भी मिलेगा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी लंबी वार्ता हुई। वे (सीजेपी के प्रतिनिधि) एक लिखित ड्राफ्ट लेकर आए थे। इसमें उन्‍होंने आंदोलन के कारण दर्ज किए गए केस और एफआईआर के बारे में चार बिंदु रखे गए थे। इसके साथ ही हमने दो मांगों पर भी बात की। ये थीं- कोई बदले की कार्रवाई न की जाए और नीट पेपर लीक के बाद आत्‍महत्‍या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। इसके साथ सीजेपी के पांच प्‍वाइंट वाले चार्टर पर भी चर्चा की गई।

नड्डा ने कहा, ‘ हम उनको एफआईआर की कॉपी देंगे और इन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मुआवजे के बारे में सरकार की ओर से साफ किया गया कि हमें भी सहानुभति है। नियम और कानून के हिसाब से जो ज्‍यादा से ज्‍यादा होगा वह मुआवजा दिया जाएगा।

यह समाचार भी पढ़िये: PM Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात फिर पोस्‍ट किया वीडियाे, दो घंटे में मिले 35.4 मिलियन व्‍यूज, जानें युवाओं से क्‍यों कहा थैंक्‍यू फ्रेंड्स

जेपी नड्डा – डा. जितेंद्र सिंह की सीजेपी के अभिषेक रांका व सौरभ दास के साथ वार्ता

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्‍व में युवाओं के आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षामंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डा. जितेंद्र सिंह की शुक्रवार को भी सीजेपी (CJP) के अभिषेक रांका व सौरभ दास के बीच बातचीत हुई थी। इस बैठक में सीजेपी की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई थीं।

ये मांगें थीं –

  • केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्‍तीफा दें ।
  • नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद आत्‍महत्‍या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
  • आंदोलन के दौरान युवाओं के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और केस रद हों। यह भी गारंटी दी जाए कि आगे भी इसको लेकर केस या एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।

बैठक के बाद सीजेपी क्र प्रतिनिधियों ने कहा था कि दो मांगों पर केंद्रीय मंत्रियों ने सैद्धांतिक सहमति जताई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा देंगे। इसके बाद शनिवार को प्रधान के इस्‍तीफा देने से सीजेपी की बड़ी मांग पूरी हो गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार इस्‍तीफा दिया, कहा- युवाओं की भावनाओं का सम्‍मान

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *