सटीक समाचार, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resigns) दे दिया है। उन्होंने शनिवार दोपहर बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट से अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्अ किया। उन्होंने लिखा कि युवओं की भावनाओं का सम्मान करता पेपर लीक को लेकर चल रहा युवाओं का आंदोलन समाप्त होने का रास्ता साफ हो गया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर मंतर पर धरना आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों में खुशी छा गई।
सरकार और सीजेपी की वार्ता
सरकार के प्रतिनिधियों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो रही है। इन बातचीत में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हो सकते हैं। इन दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से काॅकरोच जनता पार्टी की तीन प्रमुख मांगों को मान लिया जाएगा। सीजेपी की ओर से संगठन के प्रवक्ता अभिषेक रांका और सौरभ दास शामिल हैं।
सीजेपी (CJP) की तीन प्रमुख मांगें –
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या उन्हें बर्खास्त किया जाए। यह मांग अब पूरी हो चुकी है।
- नीट पेपर लीक के कारण जिन युवाओं ने आत्महत्या की उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
- आंदोलन के कारण जिन युवाओं के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर या केस दर्ज किए जाएं। यह गारंटी दी जाए कि भविष्य में भी आंदोलन को लेकर उनके खिलाफ केस या एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
PM Modi Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात फिर पोस्ट किया वीडियाे, दो घंटे में मिले 35.4 मिलियन व्यूज, जानें युवाओं से क्यों कहा थैंक्यू फ्रेंड्स
धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर अपना इस्तीफा शेयर किया। प्रधान ने कहा कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। उन्होंंने एक्स पर पोस्ट डालकर कहा है कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं नहीं चाहता कि इस माहौल का फायदा विदेशी और राष्ट्रविरोधी ताकतें उठाएं।
अभिजीत दीपके बोले- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए
जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, ये लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी एक मांग पूरी हुई है, अभी दो और मांगें पूरी होनी बाकी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं पर बल प्रयोग और अत्याचार करने वाले पुलिस वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के नाम भी लिये। सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस या संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- मेरा मन व्यथित
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा है, पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से उनका मन व्यथित है। वह नहीं चाहते कि राष्ट्रविरोधी ताकतें इस स्थिति का फायदा उठाएंं। उन्होंने लिखा, मेरे युवा साथियों, मैं पिदले चार दशक से अधिक समय से छात्र, शिक्ष और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
‘युवाओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं’
उन्होंने लिखा, ‘ मैं युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। देश की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए उनका आभार प्रकअ करता हूं।


Pingback: CJP Talk: सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की मांगें मानीं, CJP का आंदोलन समाप्त होगी - Sateek Samachar
Pingback: New Education Minister: प्रह्लाद जोशी मोदी बने नए शिक्षामंत्री, CJP बोली- समस्याओं का समाधान न हुआ तो फिर जंतर मंत
Pingback: Punjab Polls 2027: भगवंत मान का दावा- पंंजाब में 2027 में भी बनेगी AAP की सरकार, विपक्ष बिना दूल्हे की बरात - Sateek Samachar