सटीक समाचार, नई दिल्ली। देश में नई करेंसी प्लास्टिक नोट (New Currency Plastic Notes) बड़ा अपडेट सामने आया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि आरबीआइ (RBI) ने संंकेत दिया है कि पॉलीमर नोट यानि प्लास्टिक नोटों की चलन 2028 में शुरू होगा। पहले न नोबें का ट्रायल होगा और सफल रहा तो नियमित रूप से ऐसे नोट जारी किए जाएंगे। ट्रायल के लिए 10 और 20 रुपये के नोट अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 की शुरूआत यानि 2027 के अप्रैल -मई में आ जाएंगे। ट्रायल सफल होने पर बड़े मूल्य वाले पाॅलीमर नोट (प्लास्टिक नोट) जारी किए जाएंगे।
RBI गर्वनर बाेले- हमारा वित्तीय वर्ष 2027-28 की शुरूआत मे पाॅलीमर नोट चलन में लाने का लक्ष्य
आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा, ‘हमारा लक्ष्य लक्ष्य है कि हम जल्द से जल्द पॉलीमर से बने नोट लांच कर दें। अगर सब कुछ योजनाओं के अनुरूप हुआ तो अगले वित्तीय वर्ष (FY 2027-28) की शुरूआत में पॉलीमर नोट चलन में आ जाएंगे। ‘ उन्होंने कहा कि पहले 10 और 20 रुपये के पाॅलीमर नोट शुरू किए जाएंगे।
देश में 200 करोड़ के प्लास्टिक नोटों का ट्रायल होगा
बता दें कि पिछले दिनों संसद में सरकार की ओर से बताया गया था कि पॉलीमर नोट की ट्रायल की स्वीकृति दे दी गई है और इसके लिए 200 करोड़ की यह करेंसी छपेगी। इन नोटों को अपेक्षाकृत मजबूत और अधिक समय तक चलने वाला माना जाता है। इसके जल्द खराब होने की संभावना नहीं रहती है।
आरबीआइ के गर्वनर ने दी अहम जानकारी
आरबीआइ के गवर्नर के गवर्नर ने रेपो रेट और अन्य मुद्दों को लेकर हुई एमपीसी (MPC) की बैठक के बाद इसमें हुए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि पॉलीमर यानि प्लास्टिक के नोटों चलन के लिए 2028 में बाजारों में आएंगे। उन्होंने कहा कि आरबीआइ इसको लेकर तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई है। उम्मीद है कि दो साल में यह चलन के लिए बाजारों आ जाएगा।
यह समाचार भी पढ़िये: Birth And Death Registration के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, संसद में सरकार ने पारित कराया बिल, अब देरी से होगी मुश्किल
प्लास्टिक नोट के साथ कागज के नोट भी चलते रहेंगे
बता दें कि प्लास्टिक नोटों के बाजार में चलन आने के बाद भी कागज के नोट चलन में रहेंगे। सरकार का कहना है कि प्लास्टिक नोट का ट्रायल सफल होने के बाद भी कागज के नोटों का चलन बंद नहीं होगा। इसलिए इसको लेकर परेशान होन की कोई जरूरत नहीं है।
कहां-कहां हो सकते हैं पॉलीमर यानि प्लास्टिक नोट का ट्रायल
पॉलीमर यानि प्लास्टिक के नोट का ट्रायल कहां -कहां होगा यह अभी साफ नहीं हुआ है,लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इनका ट्रायल देश में विभिन्न भौगोलिक स्थिति वाले क्षेत्रों में हो सकता है। इसका कारण इस नई करेंसी को विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में परखना होगा। इससे यह पता चल सकेगा कि अलग-अलग भौगोलिक स्थिति में यह कितना टिकाऊ हो सकता है और इस पर क्या असर होता है।


Pingback: Digital University In Punjab: पंजाब में खुलेंगे तीन नई डिजिटल विवि, कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, अनुचित फीस वृद्ध
Pingback: Free Electricity In Punjab: पंंजाब में सभी गोशालाओं का बिजली बिल माफ, अब आएगा जीरो बिल, सीएम भगवंत मान ने की घोषणा - Sate