सटीक समाचार, मुंबई। किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड ‘स्किम्स’ (SKIMS In India) भारत में कदम रखने जा रहा है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (Reliance Brands) ने स्किम्स के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन करेगी।
रिलायंस ब्रांड्स करेगा भारत में स्किम्स के स्टोर और कारोबार को संचालन
बता दें कि किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स (SKIMS) की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए जाना जाता है। इसके प्रोडक्ट कई देशों में काफी लोकप्रिय हैंं।
ईशा अंबानी ने कहा- स्किम्स नई पीढ़ी के भारतीय ग्राहकों से जुड़ता है
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर, ईशा अंबानी ने कहा, ‘स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है। यह सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों की नई पीढ़ी से जुड़ता है, जो ऐसा फ़ैशन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो और खास तौर पर उनके लिए बना हो। हमें भारत में स्किम्स को लाने पर गर्व है।’
यह समाचार भी पढ़िये: AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने लांच किया एजियो ब्यूटी, मिलेंगे 1500 ब्रांड से अधिक प्रोडक्ट
किम कार्दशियन भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह से खुश
स्किम्स की सह-संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दशियन ने कहा कि ब्रांड इस सोच पर बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह पर खुशी जताई।
भारत में चरणबद्ध तरीके से होगा स्किम्स का विस्तार
ईशा अंबानी और किम कार्दशियन ने कहा कि भारत में स्किम्स का विस्तार चरणबद्ध तरीके से होगा। दिल्ली और मुंबई से शुरुआत के बाद इसके स्टोर और डिजिटल मौजूदगी दूसरे शहरों तक बढ़ाई जाएगी। इससे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्किम्स (SKIMS) ब्रांंड के प्रोडक्ट आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

