सटीक समाचार, मुंबई। रिलायंंस जियो की ओर से जियोशील्ड ऐप (JioShield App) लांच किया है। इस सेवा के जरिये परिवार की सुरक्षा, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का बेहतर तरीके से ध्यान रखा जा सकेगा। किसी भी आकस्मिक स्थिति में उन तक पहुंचना और सहायता देना आसान होगा।
जियो ने लांच किया JioShield, लोकेशन से लेकर SOS अलर्ट तक देगा
जियो के अनुसार, जियोशील्ड (JioShied) के जरिये बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले निकले हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त SOS अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। इसमें परिवार की बाहर और ऑनलाइन दोनों तरह की सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
बच्चों के लोकेशन देख सकेंगे व सेफ्टी अलर्ट भी मिलेगा
कंपनी का दावा है कि जियोशील्ड JioShield के जरिए माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। सबसे खास बात है कि यदि उनके फोन की बैटरी कम हो जाती है तो इसका भी अलर्ट मिलेगा।
बच्चों के लिए तय कर सकेंंगे कि वे किन सेप्स व कॉन्टैक्ट्स का प्रयोग करें
इसके साथ ही बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। इस तरह बच्चों के ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और नियंत्रण रखा जा सकेगा। इसी सुविधा का बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह समाचार भी पढ़िये: Bank Employees Strike: चिंता न करें, अगले तीन दिन भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल टली
खुद के फोन में JioThings और बच्चों व बुजुर्गों के फोन में JioShield इंस्टॉल करना होगा
इसे मोबाइल में सेट करना भी आसान होगा। इसके लिए खुद के फोन में जियो थिंग्स (JioThings) और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में जियोशील्ड (JioShield) ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप जुड़ने के बाद आप अपने फोन से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट जैसी सुविधाएं मैनेज कर सकेंगे।
JioShield की सालाना कीमत 1000 रुपये
जियोशील्ड (JioShield) की सालाना कीमत 1,000 रुपये है, यानी महीने के हिसाब से औसतन करीब 83 रुपये का खर्च पड़ेगा। इस सेवा के लिए 1,000 रुपये का एकमुश्त भुगतान करना होगा।
जियो के ऑफर 1000 रुपये का रिचार्ज वाउचर मिलेगा
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि जियो की 10वीं सालगिरह के ऑफर में ग्राहकों को कुल 1,000 रुपये के रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इस आधार पर कंपनी इसे प्रभावी रूप से मुफ्त बता रही है। इसके साथ 4000 रुपये की कीमत का 12 महीने का केन्वा प्रो (Canva Pro) और 28 दिन का अनलिमिटेड 5जी (Unlimited 5G) अपग्रेड भी मिलेगा।
ऑफर में 100 रुपये के 10 वाउचर मिलेंगे
कंपनी के ऑफर के अनुसार, जियोशील्ड (JioShield) लेने पर 1,000 रुपये के रिचार्ज वाउचर 10 हिस्सों में 100-100 रुपये के वाउचर के रूप में मिलेंगे। ये वाउचर 399 रुपये या उससे ज्यादा के अनलिमिटेड 5जी (Unlimited 5G) प्लान के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑफर 26 सितंबर से उपलब्ध हो गया है।
यह समाचार भी पढ़िये: Insurance: हेल्थ और मोटर बीमा में एजेंट कमीशन घटाने की तैयारी, क्या IRDAI के प्रस्ताव का ग्राहकों काे मिलेगा लाभ
इस सेवा के उपयोग के लिए आवश्यक है कि बच्चे या बुजुर्ग का फोन Android 10 या उससे ऊपर का हो। इसके साथ ही उनके फोन में एक्टिव जियो नंबर होना जरूरी है। माता-पिता के लिए JioThings फिलहाल Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS पर यह 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।


Pingback: गांवों का शहरी क्षेत्र की तर्ज होगा विकास, पानीपत जिला परिषद ने कार्यों के जारी किए ऑनलाइन टेंडर -
Pingback: जश्न ए इंकलाब में दिखा जोश और जुनून, शहीद ए आजम के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प - Sateek Samachar