सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Jagat Jot Samman Law: नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह ने कहा कि जागत जोत सम्मान (संशोधन) अधिनियम सिखों के हाहत हृददयों पर मरहम लगाएगा। उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात के दौरान इस अधिनियम लाने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की।
भगवंत मान बोले- शब्द गुरु की मर्यादा और पवित्रता कायम रखना हमारा मूल कर्तव्य
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से कहा कि शब्द गुरु, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान, पवित्रता और मर्यादा को कायम रखना उनकी सरकार का मूल कर्तव्य है और वह इस सेवा को वाहेगुरु द्वारा सौंपी गई बख्शिश मानते हैं।
नानकसर संप्रदााय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह ने भगवंत मान को सिरोपा भेंट किया
बाबा लक्खा सिंह जी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को गुरु घर की बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह जी ने कहा कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) अधिनियम, 2026 का पारित होना बेहद महत्वपूर्ण और मिसाल कायम करने वाला कदम है।

भगवंत मान बोले, बेअदबी की घटनाओं के खिलाफ महत्वपूर्ण कदल उठाया
भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने बेअदबी की घटनाओं के विरुद्ध कानून को मजबूत करके महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऐसा कानून ‘शब्द गुरु’ की मर्यादा को कायम रखने और ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटने में मददगार साबित होगा, जिससे सिख समुदाय का विश्वास और मजबूत होगा।
यह समाचार भी पढ़िये: JioShield से रखें परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान, बच्चाें व बुजुर्गों के लोकेशन संग देगा सेफ्टी अलर्ट
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘वाहेगुरु ने मुझे ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान संशोधन अधिनियम, 2026’ लागू करके मानवता की सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया है, जिसमें बेअदबी के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह कानून भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होगा और कोई भी व्यक्ति ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा।’
कहा- शब्द गुरु साहिब की पवित्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रत्येक सिख के लिए पिता के समान हैं और इनकी पवित्रता को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। यदि राज्य सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और पवित्रता सुनिश्चित नहीं कर सकती तो फिर कोई और ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए हम ‘शब्द गुरु साहिब’ की पवित्रता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: यूएन में ‘India day’, रिलायंस फाउंडेशन ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल
भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि चंडीगढ़ में नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह जी से मुलाकात की। उन्होंने हमारी सरकार द्वारा पारित किए गए ‘जागत जोत सम्मान अधिनियम, 2026’ की सराहना की और गुरु घर की बख्शिश के रूप में मुझे सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया। मैं बाबा जी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

