गांवों का शहरी क्षेत्र की तर्ज होगा विकास, पानीपत जिला परिषद ने कार्यों के जारी किए ऑनलाइन टेंडर

Panipat Zila Parishad : पानीपत जिला परिषद ने गांवों का शहरी तर्ज पर विकास करने के लिएउ कदम उठाया है। पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्‍याेति शर्मा। (फाइल फोटो)
Panipat Zila Parishad : पानीपत जिला परिषद ने गांवों का शहरी तर्ज पर विकास करने के लिएउ कदम उठाया है। पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्‍याेति शर्मा। (फाइल फोटो)
Last Updated: 28 Sep, 2026 at 08:27 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Local: पानीपत में गांवों का शहरी क्षेत्र की तरह गांवों का विकास होगा। जिले में शहर की तर्ज पर अब गांवों में भी मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाया जाएगा। इस ओर कदम उठाते हुए जिला परिषद ने गांवों में विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किया है।

दूसरे चरण में 8.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे

जिला परिषद की ओर से ग्रामीण विकास की दिशा में कदम उठाया गया है। जिला परिषद विभिन्‍न गांवों के 17 वार्डों में विकास कार्यों के दूसरे चरण के तहत 8.50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले प्रथम चरण में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं।

जिला परिषद अध्‍यक्ष ज्‍योति शर्मा ने कहा, बिना भेदभाव के विकास करेंगे

जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और गांव का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करना है। गांवों में पक्की गलियों और नालियों के निर्माण के साथ-साथ अब पार्कों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केंद्रों, चौपालों, आश्रमों और खेल मैदानों का आधुनिक निर्माण कराया जा रहा है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JioShield से रखें परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्‍यान, बच्‍चाें व बुजुर्गों के लोकेशन संग देगा सेफ्टी अलर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं दिलाना लक्ष्‍य

उन्‍होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी शहर जैसी सुविधाएं गांवों दिलाया जा सके। उन्होंने तकनीकी एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

इन विकास कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए –

गांवविकास कार्य
सिवाह56.57 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल व छोटूराम पार्क का निर्माण। आठ लाख रुपये के खर्च से प्रजापत चौपाल में सुधार कार्य।
पसीना खुर्द20.23 लाख रुपये की लागत से आधुनिक अटल कम्युनिटी सेंटर का निर्माण।
देहरा20 लाख रुपये से पार्क का निर्माण। 20 लाख रुपये की लागत से गांव के स्टेडियम की अधूरी चहारदीवारी व मुख्य गेट का निर्माण।
सींक21 लाख रुपये से चौपाल की मरम्मत। 15 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर में शेड का निर्माण।
चमराड़ा व आट्टाचमराड़ा में 20 लाख रुपये की लागत से पार्क तथा आट्टा गांव में 20 लाख रुपये की लागत से परशुराम पार्क का निर्माण।

गढ़ी छाजू
19.58 लाख रुपये की लागत से सामान्य चौपाल में मरम्मत व विकास कार्य।

मांडी
18 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण व पक्का फर्श लगाने का कार्य।
नारायणा15 लाख रुपये की लागत से परशुराम धर्मशाला में जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य।

बलाना
14.50 लाख रुपये की लागत से पूर्व सैनिक भवन में नए हॉल का निर्माण।

कुटानी व नोहरा
कुटानी में 12 लाख रुपये से दो श्मशान घाटों में शेड निर्माण तथा नोहरा में 12 लाख रुपये के खर्च से श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण।

छिछड़ाना
12 लाख रुपये की लागत से ब्रह्मानंद आश्रम में मरम्मत कार्य।

चुलकाना
7.50 लाख रुपये की लागत से गांव के स्टेडियम में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण।
गांव बिहोली लगभग 2 करोड़ रुपये के खर्च से सामुदायिक केंद्र ओर लाइब्रेरी ओर खेतों के रास्ते ओर दादा खड़े पर हाल का निर्माण।





Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *