Imran Khan Jail : इमरान खान को लेकर फूटा जावेद मियांदाद का दर्द, अपने पूर्व कप्‍तान के बारे में कह दी बड़ी बात

पा‍किस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
पा‍किस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 27 Sep, 2026 at 05:31 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Imran Khan : जेल में बंद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री व पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान इमरान खान (Imran Khan) को लेकर उनके साथ लंबे अरसे तक क्रिकेट खेलने वाले जावेद मियांदाद (Javed Miandad) भी बेहद नाखुश व दुखी हैंं। मियांदाद का इमरान की हालत पर दर्द फूट पड़ा है। इमरान खान के दोनों बेटों का इंटरव्‍यू देखने के बाद मियांदाद काफी भावुक हो गए। उन्‍होंने इमरान खान को जेल में बंद रखने पर सवाल उठाया और कहा कि वह भ्रष्‍ट नहीं हो सकते।

इमरान खान अगस्‍त 2023 से भ्रष्‍टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं

बता दें कि इमरान खान 5 अगस्‍त 2023 से भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। जेल में उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर काफी समय से चर्चाएं गर्म रही हैं। एक बार तो जेल में उनकी मौत की अफवाह भी काफी जोर-शोर से चली थींं। उनकी बहनों को इमरान खान से मिलने के लिए जेल के बाहर धरना भी देना पड़ा था।

इमरान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्‍यू प्रसारित हुआ था

पिछले दिनों कोर्ट ने इमरान खान को एक अस्‍पताल में भर्ती कराने को कहा था। उनको अस्‍पताल में लाए जाने के एक दिन बाद ही स्‍वास्‍थ्‍य ठीक कह कर वापस जेल भेज दिया गया। गुरुवार को स्‍काई स्‍पोट्र्स चैनल पर इमरान खान के बेटों सुलेमान ईसा खान और कासिम खान का इंटरव्‍यू प्रसारित किया गया था।

दोनों बेटों ने इमरान खान की जान को खतरा बताया था

इमरान के दोनों बेटों ने अपने पिता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता जताई और उनकी जिंदगी को गंभीर खतरा बताया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पाकिस्‍तान की सरकार उनके पिता इमरान खान को मारना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि सरकार उनके साथ क्‍या करना चाहती है। स्‍पष्‍ट तौर पर वह उन्‍हें मारना चाहती है। उन्‍होंने इमरान खान के इलाज और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

फूट-फूट कर रो पड़े जावेद मियांदाद

इमरान खान के बेटों का इंटरव्‍यू देखने के बाद जावेद मियांदाद ने नेरेटिव यूट्यूब चैनल से बातचीत की। वह अपने पुराने साथी और कप्‍तान को लेकर काफी भावुक हो गए और इस दौरान एक बार तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। उन्‍होंंने इमरान खान को तुरंत रिहा करने की अपील की।

मियांदाद ने कहा, इमरान खान कभी भ्रष्‍ट नहीं हो सकते। वह काफी ईमानदार व्‍यक्ति हैं। वह भ्रष्‍टाचार नहीं कर सकते हैं। वह ऐसे व्‍यक्ति होते तो उनके पास ऐसे मौके थे कि बहुत कुछ चीजें (भ्रष्‍टाचार) कर सकते थे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Mumbai Marathi Issue : मुंबई के ऑटो-टैक्‍सी चालकों को बड़ी राहत, सीएम फडणवीस ने मराठी सीखने के लिए दिया एक साल का समय, कार्रवाई पर रोक

जावेद मियांदाद ने सवाल उठाते हुुए कहा, ‘ क्‍या होगा यदि आप उसे छोड़ देंगे? क्‍या व‍ह किसी को खा जाएगा या बर्बाद कर देगा? वह (इमरान खान) भी किसी के बेटे हैं। मैं सोचता रहता हूं कि इमरान जेल में आखिर क्‍या कर रहे होंगे।

बता दें कि स्‍काई स्‍पोट्र्स चैनल पर पाकिस्‍तान-इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट सीरीज का प्रसारण हो रहा है। गुरुवार को मैच में लंच के दौरान स्‍काई स्‍पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम का करीब 15 मिनट का इंटरव्‍यू प्रसारित किया था। इस पर विवाद पैदा हो गया। यह आशंका भी हो गई कि पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्‍ट मैच का बायकॉट कर सकती है, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इमरान के बेटे सुलेमान और कासिम खान किस पत्‍नी से हैं ?

सुलेमान ईसा खान और कासिम खान दोनों इमरान खान की पहली पत्‍नी जेमिमा गोल्‍डस्मिथ से बेटे हैं। जेमिमा से इमरान खान का कई वर्ष पहले तलाक हो गया था। दोनों बेटे अपनी मां जेमिमा गोल्‍डस्मिथ के साथ ब्रिटेन में रहते हैं।

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *