सटीक समाचार, मुंबई। Reliance JIO IPO: रिलायंंस जियो के आइपीओ को भारतीय बाजार नियामक यानि सेबी (SEBI) की मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का पब्लिक इश्यू जल्द आएगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। जियो की योजना इस आइपीओ के जरिये करीब 37,700 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की है। सेबी मंजूरी के बाद कंपनी आरएचपी (रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स) के जरिये इश्यू लाने की अंतिम तिथियों का ऐलान करेगी।
कंपनी अक्टूबर से पहले जारी कर सकती है पब्लिक इश्यू
माना जाता है कि जियो का पब्लिक इश्यू अक्टूबर तक या उससे पहल लांच हो सकता है। यह फ्रेश इश्यू होगा और इसमें करीब 27 करोड़ शेयर जारी किए जाने की संभावना है। हर शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये होगा।
यह समाचार भी पढ़िये : Reliance In AMCA Deal: रिलायंस के अब फाइटर एयरक्राफ्ट क्षेत्र में कदम, Rolls Royce से रणनीतिक साझेदारी, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणा
जियो से मिली जानकारी के अनुसार, इसके जरिये कंपनी करीब 37,700 करोड़ रुपये यानि करीब 3.8 से 4 अरब डालर का फंड जुटाने का प्लान है। बता दें कि कंपनी ने आइपीओ के लिए अपना ड्राफ्ट आरएचपी (Draft RHP) 19 जून को दाखिल किया था।
कंपनी 27 करोड़ शेयर करेगी जारी
माना जा रहा है कि कंपनी इस आइपीओ से जुटाए जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज घटाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट नेटवर्क मजबूत और अपग्रेड करने सहित अन्य कारापेरेट कार्यों के लिए होगा। कंपनी का वैल्यूएशन करीब 137 अरब डॉलर आंका गया है। कंपनी जो 27 करोड़ शेयर जारी करेगी उसमें ऑफर आफ सेल कंपोनेंट शामिल नहीं होगा। जियो के आइपीओ को लेकर एनएसई (NSE) पोर्टल पर स्टेट्स अप्रूव्ड दिख रहा है।
यह समाचार भी पढ़िये: Attack On Sukhbir Badal: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में हमला, फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, पीएम मोदी ने भी फोन कर जाना हाल
जानें जियो आइपीओ की खास बातें
- जियो आइपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आइपीओ होगा।
- जियो का आइपीओ पूरी तरह से फ्रेस इश्यू होगा और इसके शेयरों की संख्या 27 करोड़ तक होगी।
- पब्लिक इश्यू से मिलने वाली सारी रकम सीधे कंपनी के खाते में जाएगी, अर्थात इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं हाेगा।
- इस आइपीओ के लिए रजिस्टार के रूप में केफिन टेक्नालॉजीज (KFin Technologies) नियुक्त किया गया है।

