Gold Silver Price: इस सप्‍ताह थमी सोना- चांंदी की तेजी, कीमतों में 1042 और 2738 रुपये की गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्‍ताह भी तेजी रही। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्‍ताह भी तेजी रही। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 27 Sep, 2026 at 05:25 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों की उड़ान पिछले सप्‍ताह (23 से 29 अगस्‍त) थम गई। सोने की कीमत में 1042 रुपये की कमी आई है और 24 कैरेट साेने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.60 लाख रुपये से भी नीचे आ गई। इसी तरह चांदी की कीमत प्रति क‍िलो 2738 रुपये घट गई। चांदी की नई कीमत प्रति किलो 2.44 लाख रुपये से नीचे आ गई।

24 कैरेट सोने की कीमत हुई 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम

बता दें कि 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह प्रति 10 ग्राम (एक तोला) 1.61 लाख रुपये के करीब हो गई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 2.47 लाख रुपये हो गई थी। पिछले सप्‍ताह 24 कैरेट वाले सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,60,620 रुपये हो गई थी। इस सप्‍ताह यह कीमत 1,59,578 रुपये पर आ गई।

24 अगस्‍त को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.62 लाख रुपये को पार कर गई थी

पिछले सप्‍ताह दो दिन 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.62 लाख रुपये को पार कर गई, लेकिन बाद में इसमें कमी आ गई। 24 अगस्‍त को इस सोने की कीमत 1,62,154 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। 25 अगस्‍त को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,62,041 रुपये हो गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Imran Khan Jail New Update: इमरान खान को लेकर फूटा जावेद मियांदाद का दर्द, अपने पूर्व कप्‍तान के बारे में कह दी बड़ी बात

चांदी की कीमत प्रति किलो 2,43,892 रुपये हो गई

26 अगस्‍त को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति किलो 1,61,337 रुपये हो गई थी। इसके बाद 29 अगस्‍त को यह दर 1,59,578 रुपये हो गई। इसी तरह, इस सप्‍ताह चांदी की कीमत 24 अगस्‍त को प्रति किलो 2,45, 391 रुपये थी। 29 अगस्‍त को चांदी प्रति किलो 2,43,892 रुपये हो गई।

इस सप्‍ताह साेने की कीमत (प्रति 10 ग्राम )-

कैरेट कीमत (प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट – 1,59,578 रुपये ।
सोना 22 कैरेट – 1,46,173 रुपये
सोना 18 कैरेट – 1,19,684 रुपये।
14 कैरेट – 93,353 रुपये ।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *