सटीक समाचार, मुंबई। Govinda Sunita New Update : आखिरकार, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का सब्र का बांध टूट गया है। पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के एक के बाद एक बयान के बाद गोविंदा भी सामने आए हैं और पत्नी को जवाब दिया है।। गुस्साए गाेविंदा ने एक वीडियाे जारी कर सुनीता से कहा , ‘ आप कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। .. थोड़ा तो हद में रहिए।’ गाेविंदा ने सुनीता के शुगर डैडी (Sugar Daddy) वाले कमेंट का जवाब दिया।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की वर्ष 1987 में हुई थी शादी
बता दें कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने पति गोविंदा पर करीब एक साल से एक के बाद एक हमले कर रही हैं । इससे इस कपल के रास्ते अलग होने की चर्चाओं को बल मिला। गोविंदा और सुनीता की शादी वर्ष 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी टीना और पुत्र यशोवर्द्धन हैं। यशोवर्द्धन भी फिल्मों में आ चुके हैं।
सुनीता ने दो-तीन दिन पहले नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा को एयरपोर्ट पर देखे जाने पर टिप्पणी कर की थी और दोनों के बीच अफेयर की बात को हवा दे दी।
गोंविदा और कोमल रानी के एक साथ एयरपोर्ट पर दिखने के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा,’ क्या बाेलना, बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए, थोड़ा स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी (Sugar Daddy) इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग से पहनो। हम लोगों को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं।’
करीब एक साल से गोविंदा पर जुबानी हमले कर रही हैं सुनीता
सुनीता करीब एक साल से गोविंदा को लेकर तीखी बयानबसजी करती रही हैं। वह गोविंदा के कथित तौर पर बाहर अन्य लड़कियों से अफेयर के आरोप लगाती रही हैं। पिछले दिनों सुनीता एक रियलिटी शो में भाग लेने गई थीं और उन्हें वहां से बाहर लाने के लिए गाेविंदा खुद गए तो लगा कि दोनों में फिर से सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन, कुछ दिन बाद ही सुनीता की शुगर डैडी वाली टिप्पणी आ गई।
यह समाचार भी पढ़िये : VVS Laxman New Post: वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के ‘बॉस’, BBCI नया पॉवरफुल पद देने की तैयारी में
इसके बाद गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इंस्टैंड बॉलीवुड के इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो जारी कर पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) जवााब दिया है। गाेविंदा ने कहा, ‘देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर्स रहीं। आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों की नजर से उतर जाऊं। शोहरत, इज्जत, दाैलत सब मिली हुई है। ऊपरवाले ने सब दी है। इसका यह मतलब नहीं है कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें। आप थोड़ा सा हद में रहिये। ‘
इसके बाद अब सुनीता की अगली प्रतिक्रिया का इंतजार है। जो भी हो सुनीता और गोविंदा के बीच बयानबाजी से बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।

