Panipat New Update: आर्य PG कॉलेज में हुआ महादान, 255 लोगों ने किया रक्तदान, लोगों में दिखा उत्‍साह

पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज मे रक्‍तदान शिविर आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य DIPRO)
पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज मे रक्‍तदान शिविर आयोजित किया गया। (फोटो सौजन्‍य DIPRO)
Last Updated: 16 Aug, 2026 at 10:04 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचर, पानीपत। Panipat New Update: शहर के आर्य पीजी कॉलेज में रक्‍तदान (Blood Donation) के रूप में महादान करने लोगों का तांता लग गया। कॉलेज में लगाए गए शिवि‍र में 255 लोगों ने रक्‍तदान किया। इस रक्‍तदान शिविर का आयोजन स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में किया गया।

शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी व हेल्‍पएज ऑर्फन्‍स संस्‍था ने किया

रक्‍तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी और हेल्पएज ऑर्फन्स संस्था की ओर से किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशा- निर्देश में आयोजित इस शिविर में कुल 255 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रेडक्राॅस ब्‍लड सेंटर व कल्‍पना चावला मेडिकल टीमों ने किया रक्‍त संग्रहण

शिविर के आयोजन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा दलविंदर सिंह खालसा थे तथा अध्यक्षता मेयर कोमल सैनी ने की। शिविर में पानीपत के सिविल अस्‍पताल के रेडक्रॉस ब्लड सेंटर तथा करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज टीमों ने रक्त संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दलविंदर सिं‍ह खालसा बोले- रक्‍तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबा दलविंदर सिंह खालसा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता। जरूरत के समय किसी व्यक्ति का रक्त ही दूसरे व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। इस शिविर में 255 यूनिट रक्त का संग्रह होना सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

स्‍वैच्छिक रक्‍तदान बेहद जरूरी

रेडक्रॉस की डॉ. पूजा ने बताया कि शिविर आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि रक्त की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान बेहद जरूरी है। स्वस्थ और पात्र व्‍यक्ति‍यों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी मरीज को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Govinda Sunita New Update: पत्‍नी सुनीता पर भड़के बॉलीवुड एक्‍टर गोविंदा, कहा- कोई कसर नहीं छोड़ रहीं ..थोड़ा तो हद में रहिए, Sugar daddy पर दिया यह जवाब Video

उन्होंने बताया कि शिविर में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *