Gold Silver New Price: सोना और चांदी की कीमत में रही तेजी, यह रहा इस सप्‍ताह में रेट

सोना और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोना और चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 15 Aug, 2026 at 04:48 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver New Price: देश में इस सप्‍ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। इस सप्‍ताह (9 से 15 अगस्‍त तक) सोने करीब 2742 रुपये महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 2469 रुपये की वृद्धि हुई। सप्‍ताह के अंत में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1.52 लाख रुपये हो गई। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2.34 लाख के करीब पहुंच गया।

इस सप्‍ताह सोने की कीमत में करीब 2742 रुपये और चांदी में 2469 रुपये की वृद्धि

बता दें कि 8 अगस्‍त को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) प्रति 10 ग्राम (प्रति तोला) 1,49,621 रुपये थी। 15 अगस्‍त को इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 52 हजार 363 रुपये दर्ज की गई है। इसी तरह 8 अगस्‍त को चांदी की कीमत (Silver Price) प्रति क‍िलोग्राम 2, 31, 373 रुपये थी और 15 अगस्‍त को इसका मूल्‍य प्रति किलोग्राम 2,33,842 हो गया।

इसके साथ ही 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इस सप्‍ताह से पहले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति तोला (10 ग्राम) 1, 37, 053 रुपये थी। अब इसकी कीमत 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह , पिछले सप्‍ताह 18 कैरेट सोने का मूल्‍य 1,12,216 रुपये था, जो इस सप्‍ताह के अंत में 1,14,272 रुपये पर पहुंच गया।

इस सप्‍ताह सोने (24 कैरेट) का भाव सबसे अधिक 1,53,419 रुपये 12 अगस्‍त को दर्ज किया गया था। सप्‍ताह के अंत में यह 1,52,363 पर आ गया। इसी प्रकार, इस सप्‍ताह 12 अगस्‍त को चांदी की उच्‍चतम कीमत दर्ज की गई। उस दिन इसकी कीमत प्रति किलोग्राम 2,37,214 रुपये हो गई। सप्‍ताह के अंत में यह कीमत 2,33,842 रुपये रह गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Reliance Sale New Update : रिलायंस डिजिटल में DISCO सेल, पुराने प्रोडक्‍ट पर शानदार एक्‍सचेंज ऑफर, JIO Mart Quick भी दे रहा भारी डिस्‍काउंट

अभी और बढ़ सकती है सोना और चांदी की कीमत

दूसरी तरफ, विशेषज्ञों का कहना है कि सोने – चांदी की कीमतों में आगे और वृद्धि होने की संभावना है। सर्राफा मार्केट के जानकारों के अनुसार, साल 2026 में खासकर त्‍याेहारी सीजन के दौरान 24 कैरेट साेने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंंच सकती है। इसी प्रकार, चांदी का मूल्‍य प्रति किलो 2 लाख 80 हजार रुपये तक जा सकता है।

कैरेट के भाव से यह है सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

सोना क्‍वालिटी नई कीमत पिछले सप्‍ताह कीमत

  • 24 कैरेट – 1,52,363 रुपये – 1,49,621 रुपये ।
  • 22 कैरेट – 1,39,565 रुपये – 1,37,053 रुपये।
  • 18 कैरेट – 1,14,272 रुपये – 1,12,216 रुपये।

सोना-चांदी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्‍यान?

  • सोने खरीदते समय ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क जरूर चेक करें। बीआइएस (BIS) हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। यह हॉलमार्क दरअसल कोड होता है और इससे सोने की क्‍वालि‍टी व वह कितने कैरेट का है यह पता चलता है।
  • यदि इस पर BIS कोड 999 है तो इसका मतलब यह 24 कैरेट का है और 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।
  • अगर सोने पर BIS कोड 916 दर्ज है तो मतलब यह 22 कैरेट का है और 91.6 प्रतिशत शुद्ध है।
  • यदि सोने पर BIS कोड 750 है तो यह 18 कैरेट का है और इसकी शुद्धता 75 प्रतिशत है।
  • यदि सोने पर BIS कोड 585 लिखा है तो इसका मतलब यह 14 कैरेट का है और इसकी शुद्धता 58.6 प्रतिशत है।

सोने की खरीद करते समय कीमत कैसे क्रास चेक करें?

  • सोने का सही वजन और खरीदने से पहले उसकी कीमत जरूर क्रास चेक करनी चाहिए। कीमत की जांच आप कई स्रोतों मसलन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से कर सकते हैं।

चांदी की जांच कैसे कर सकते हैं ?

  • चांदी पर भी बीआइएस (BIS) हॉलमार्क होता है। खरीदते समय इसकी जांच अवश्‍य करें।
  • चांदी पर BIS 999 कोड का मतलब है कि यह 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।
  • 925 नंबर लिखा है ताे यह स्‍टर्लिंग सिल्‍वर है और 92.5 प्रतिशत शुद्ध है।
  • HUID काेड छह अंकों का होता है और इसे BIS Care App पर डालकर चांदी की शुद्धता की जांच dh जा सकती है।
  • सबसे खास बात, यदि EP अथवा EPNS लिखा है तो समझ लें कि यह चांदी नहीं है, बल्कि उस पर सिर्फ चांदी की परत चढ़ी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *