सटीक समाचार, चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार 17 अगस्त को पंचकूला और पानीपत सहित 12 जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में मंत्रियों की घोषणा के बाद 16 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारियों ने सभी स्कूलों बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि जिलों मे सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
अंबाला और कैथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों में ही छुट्टी
आदेश के अनुसार, पंचकूला, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, हिसार, करनाल, चरखी दादरी, फरीदाबाद, हांसी और रोहतक में सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। कैथल और अंबाला में उन स्कूलों में छुट्टी होगी जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। इस तरह स्कूली बच्चों की लगातार तीन दिन छुट्टी हो गई है। शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश था और 16 अगस्त को रविवार और अब 17 अगस्त को भी छुट्टी हो गई है।

आरती राव, श्रुति चौधरी औार कृष्णलाल पंवार सहित कई मंत्रियों ने की थी घोषणा
बता दें कि पंचकूला में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला एवं बाल कल्याण तथ सिंचाई व जलसंसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और झज्जर में स्वास्थ्य मंंत्री आरती राव ने 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी। उन्होंने इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी। इसी तरह की घोषणा कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने पानीपत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में की थी। अन्य जिलों में भी इस तरह की घोषणा की गई थी।
यह समाचार भी पढ़िये: Govinda Sunita New Update: पत्नी सुनीता पर भड़के बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, कहा- कोई कसर नहीं छोड़ रहीं ..थोड़ा तो हद में रहिए, Sugar daddy पर दिया यह जवाब Video
जिला शिक्षा अधिकारियों ने जारी किए आदेश
इसके बाद 12 जिलों में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चत करने का निर्देश दिए कि सभी स्कूल बंंद रहें यह सुनिश्चत किया जाए। सबसे पहले झज्जर और पंचकूला में ये आदेश जारी होने की बात आई, लेकिन शाम तक यह आदेश करीब 12 जिलों में जारी किए जा चुके थे। स्वतंत्रता दिवस समारोहों में जब मंत्रियों ने इसकी घोषणा की तो वहां मौजूद बच्चाें ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

