सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, Gold रेट में 1839 व Silver में 1967 रुपये की कमी

Gold And Silver Price
Gold And Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 22 Oct, 2026 at 12:03 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को भी गिरावट जारी है। बुधवार 21 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) में 1839 रुपये की कमी हुई। इसी तरह चांदी की कीमत (Silver Price) प्रति किलो करीब 1967 रुपये की गिरावट आई। इसी तरह अन्‍य कैरेट के सोने की दर में भी कमी दर्ज की जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 1726 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,44,060 रुपये और चांदी प्रति किलो 2,05,050 रुपये हुई

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) गिरकर 1,44,105 रुपये हो गई। 22 कैरेट सोने की दर (प्रति 10 ग्राम) 1,32,000 रुपये दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत (प्रति किलो) 2,06,783 रुपये हो गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO IPO ने बनाया रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने खेला 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का दांव

त्‍योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में लगाकर गिरावट

बता दें कि त्‍योहारी सीजन में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 19 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 1,45,944 रुपये थी। 22 कैरेट सोने का मूल्‍य (प्रति 10 ग्राम) 1,33,685 रुपये था। चांदी की कीमत 19 अक्टूबर को प्र‍ति किलो 2,08,750 रुपये थी।

अक्‍टूबर में अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में 3680 रुपये और चांदी में 13652 रुपये की कमी

अक्‍टूबर माह में अब तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। अक्‍टूबर में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 3680 रुपये की कमी हो चुकी है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से इस माह 3465 रुपये घट चुकी है।

इसी तरह 18 कैरेट सोने के मूल्‍य (प्र‍ति 10 ग्राम) में 2837 रुपये की कमी दर्ज की गई है। 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) इस माह अब तक 2214 रुपये घट चुकी है। इसी तरह चांदी की कीमत में प्रति किलो 13652 रुपये की कमी आ चुकी है।

जानें सोने और चांदी की ताजा कीमत
कैरेटकीमत
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,44,105 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,08,079 रुपये प्रति 10 ग्राम।
14 कैरेट सोना (Gold 585)84,301 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी (999)2,06, 783 रुपये प्रति किलो।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

19 सितंबर को यह थे सोने और चांदी के रेट
कैरेट मूल्‍य
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,45,944 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,33,685 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,09,458 रुपये प्रति 10 ग्राम।
14 कैरेट सोना (Gold 585)85,377 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 999 (Silver 999)2,08,750 रुपये प्रति किलो।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

30 सितंबर को यह थी सोने और चांदी की कीमत
कैरेटकीमत
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,47,785 रुपये प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,35,465 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,10,916 रुपये प्रति 10 ग्राम।
14 कैरेट सोना (Gold 585)86,515 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 999 (Silver 999)2,20,435 रुपये प्रति किलो।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *