सटीक समाचार, मुंबई। JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने बड़क रिकार्ड बनाया है। इस पर दिग्गज निवेशकों ने बड़ा दांव खेला है। 8,110 करोड़ रुपये की एंकर बुक के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की इंस्टीट्यूशनल डिमांड आई। इस तरह जितने शेयर एंकर निवेशकों के लिए रखे गए थे, उसके मुकाबले मांग 30 गुना से भी ज्यादा रही। भारतीय आईपीओ इतिहास में पहली बार किसी इश्यू की इंस्टीट्यूशनल डिमांड ने 2.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
भारतीय आइपीओ के इतिहास में यह किसी इश्यू की सबसे अधिक इंस्टीट्यूशनल डिमांड
इस रिकॉर्ड डिमांड की एक और खास बात है, जियो पर भरोसा जताने वालों की लिस्ट में बड़े संस्थान का शामिल होना है। इनमें वे संस्थान शामिल हैं, जिनके पास आम निवेशक अपनी बचत और निवेश का बड़ा हिस्सा सौंपते हैं।
एलआईसी के साथ विभिन्न बैंकों के म्यूचुअल फंड व संस्थान शामिल
एलआईसी के साथ एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और निप्पॉन म्यूचुअल फंड जैसे बड़े घरेलू नाम एंकर बुक में शामिल हुए। वहीं ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट और एलियांज जैसे ग्लोबल दिग्गजों ने भी भागीदारी की।
लंबी अवधि के निवेशक भी जियो के साथ खड़े दिखे
म्यूचुअल फंड ही नहीं, लंबी अवधि के निवेशक भी जियो के साथ खड़े दिखे। जीआईसी, एडीआईए, क्यूआईए और नॉर्गेस जैसे सॉवरेन फंड्स के साथ कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, एसबीआई पेंशन, एचडीएफसी पेंशन, आईसीआईसीआई पेंशन और यूटीआई पेंशन जैसे पेंशन फंड भी एंकर निवेशकों में शामिल रहे।
यह समाचार भी पढ़िये: जियो की अमेरिका और जर्मनी तक नजर, 12 साझेदारियों से 150 करोड़ यूजर्स का लक्ष्य
एंकर बुक में 200 से ज्यादा निवेशक संस्था व फंड स्कीमों की भागीदारी
एंकर बुक में 200 से ज्यादा निवेशक संस्थाओं व फंड स्कीमों की भागीदारी एंकर बुक में 200 से ज्यादा निवेशक संस्थाओं और फंड स्कीमों की भागीदारी रही। ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट्स ड्रैगोनियर, जैनस हेंडरसन और नाइंटी वन ने भी हिस्सा लिया। वहीं एनाम, प्रेमजी और एचसीएल जैसे भारतीय फैमिली ऑफिस भी जियो आईपीओ के एंकर निवेशकों में शामिल हुए।
एलआईसी को 500 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा एलोकेशन मिला
आवंटन की बात करें तो एलआईसी को 500 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा एलोकेशन मिला। ब्लैकरॉक, कैपिटल इंटरनेशनल, फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, जीआईसी, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और एसबीआई म्यूचुअल फंड को करीब 425-425 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। कुल एंकर बुक ₹8,110 करोड़ की रही।


Pingback: सुदर्शन प्लांंट रूप और गुण दोनों में अद्भूत, बढ़ाता है बगीचे की रौनक - Sateek Samachar