भव्‍य होगा पानीपत का दशहरा महोत्‍सव,13/17 सेक्‍टर में पांच विशाल पुतलों संग दिखेगी लंका भी

Dussehra festival: पानीपत के सेक्‍टर 13/17 में होने वाले दशहरा महोत्‍सव की तैयारियों पर श्रीराम दशहरा कमेटी की रविवार को बैठक हुई। (फोटो सौजन्‍य दशहरा कमेटी)
Dussehra festival: पानीपत के सेक्‍टर 13/17 में होने वाले दशहरा महोत्‍सव की तैयारियों पर श्रीराम दशहरा कमेटी की रविवार को बैठक हुई। (फोटो सौजन्‍य दशहरा कमेटी)
Last Updated: 18 Oct, 2026 at 11:01 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Dussehra Festival: औद्योगिक शहर पानीपत में इस बार दशहरा महोत्‍सव बेहद खास और भव्‍य होगा। श्री राम दशहरा कमेटी (रजि.), बरसत रोड द्वारा 13/17 सेक्‍टर के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्‍सव के लिए व्‍यापक तैयारियां की गई हैं। पांच विशाल पुतले लगाए जाएंगे और भव्‍य लंका के प्रतिरूप का निर्माण किया जाएगा

श्री राम दशहरा कमेटी की बैठक में व्‍यवस्‍थाओं और तैयारियों पर चर्चा

इस महोत्‍सव की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर श्री राम दशहरा कमेटी (रजि.), बरसत रोड की बैठक रविवार सेक्टर 13/17 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित की गई। बैठक में 20 अक्टूबर को होने वाले भव्य विजयदशमी महोत्सव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सेवादारों की ड्यूटी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी सदस्यों ने आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सभी सेवादारों से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

प्रधान भीम सचदेवा बोले- दशहरा महोत्‍सव में इस बार पांच विशाल पुतले लगेंगे

कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव में पांच विशाल एवं आकर्षक पुतले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद, खर और दूषण के अलग-अलग पुतले शामिल होंगे। वरिष्ठ उपप्रधान हरबंस आनंद ने बताया कि पुतलों के साथ भव्य लंका के प्रतिरूप का निर्माण भी किया जाएगा। यह दशहरा उत्सव की भव्यता को और बढ़ाएगा।

महासचिव सुभाष गुलाटी ने कहा- तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

कमेटी के महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया की आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अवसर मिल सके। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष बठला ने सभी सेवादारों की ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य और सेवादार का योगदान महत्वपूर्ण है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: पंचभूत स्‍थल अरुणाचलेश्‍वर में बरसती है परम शिवकृपा, पुनर्जन्‍म चक्र से मुक्ति

सेवादारों और सदस्‍यों को पूरी निष्‍ठा से सहयोग की अपील

कमेटी के प्रवक्ता भूषण मदान ने सभी सदस्यों एवं सेवादारों से अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।

हरीश अरोड़ा ने कहा, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए होंगी विशेष व्‍यवस्‍थाएं

कमेटी के मीडिया प्रभारी हरीश अरोड़ा ने बताया की श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दशहरा मैदान में विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। पूरे आयोजन स्थल पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

क्‍यूआरकोड से वीआईपी प्रवेश की होगी व्‍यवस्‍था

मीडिया प्रभारी विपिन बजाज ने बताया की क्यूआर कोड के माध्यम से वीआईपी प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी, जिससे प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, ताकि मैदान में उपस्थित अधिक से अधिक श्रद्धालु कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध, कमेटी ने पुलिस से भी मांगा सहयोग

रमेश सतीजा ने आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पानीपत पुलिस प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्‍होंने श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पुलिसकर्मियों एवं सेवादारों का सहयोग करें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

सोमवार को दशहरा मैदान में हनुमान जी पर विशेष फिल्‍म दिखाई जाएगी

दिनेश खुराना ने जानकारी दी गई कि सोमवार को शाम 6 बजे सेक्टर 13/17 स्थित दशहरा मैदान में बड़ी स्क्रीन पर हनुमान जी पर आधारित एक विशेष फिल्म दिखाई जाएगी। राधे शाम नासा ने बताया की मैदान में विशाल तिरंगा झंडा राष्ट्रभक्ति की भावना एवं धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान की भक्ति, पराक्रम, सेवा और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट निष्ठा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

महाेत्‍सव में पंजाब का जुगली ढोल होगा विशेष आकर्षण

कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंचें और धार्मिक उत्साह एवं भक्ति के वातावरण का आनंद लें। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया की दशहरा महोत्‍सव में पंजाब से जुगनी ढोल का विशेष आकर्षण होगा l रावण दहन शाम 5:53 पर होगा।

बैठक में ये लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

बैठक में मनोहर लाल शर्मा, बलजीत टूर्ण, सुरेश कामरा, महेंद्र खत्री, राकेश आनंद, सोम मदान, गुलशन शर्मा, गौरव छौकरा, सुनील ग्रोवर, लाजपत मल्होत्रा, विजय चावला, जोगिंदर खन्ना, नरेंद्र शर्मा, ललित नागपाल, राजू पूरी बजाज, चंदर चावला, राम स्वरूप चावला, रमेश सतीजा,लोकेश झाबं, अमर मिगलानी, कृष्ण मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे l

श्री राम दशहरा कमेटी ने सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अपील की कि वे मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को सेक्टर 13/17 स्थित विशाल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले भव्य विजयदशमी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

कमेटी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विजयदशमी का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *