पंजाब में मिशन रोजगार, Punjab Police में 450 एएसआइ की होगी सीधी भर्ती, सीएम ने दी मंजूरी

Punjab Police: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें 450 एएसआइ की सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई। (फोटो सौजन्‍य डीपीआर)
Punjab Police: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें 450 एएसआइ की सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई। (फोटो सौजन्‍य डीपीआर)
Last Updated: 24 Sep, 2026 at 10:23 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Police: पंजाब में मिशन रोजगार के तहत 450 एएसआइ की सीधी भर्ती होगी। इसको मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंजूरी दे दी। ऐसे में इस सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्‍द शुरू होगी। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्‍यता पर आधारित होगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्‍या भी बढ़ाई जाएगी।

गृ‍ह विभाग की समीक्षा बैठक, पंजाब पुलिस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्‍होंने पंजाब पुलिस को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्‍होंने 450 सहायक सब-इंस्पेक्टरों (एएसआइ) की सीधी भर्ती को मंजूरी दी।

सीएम भगवंत मान ने कहा, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व मेरिट पर आधारित होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भर्ती पढ़े-लिखे युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में शामिल होने का अवसर देगी। इसके अलावा अधिक प्रभावी पुलिसिंग तथा पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल में कर्मियां की संख्या में वृद्धि होगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab DA Hike: सरकारी कर्म‍चारियों व पेंशनरों को इसी माह के वेतन में मिलेगा 8% बढ़ा महंगाई भत्‍ता

भगवंत मान ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों का मुकाबला करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुशल, जवाबदेह और पर्याप्त संख्या वाली पुलिस फोर्स बहुत जरूरी है। राज्य सरकार नई भर्ती, समय पर पदोन्नति, आधुनिकीकरण और बेहतर सेवा शर्तों के माध्यम से पंजाब पुलिस को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब पुलिस में रिक्‍त पदों का आकलन, जल्‍द पूरा किया जाएगा

उन्‍होंने कहा कि 450 एएसआइ की भर्ती से राज्य में प्रभावी पुलिसिंग में मदद मिलेगी। पंजाब पुलिस के पांच कैडरों में एएसआइ के 6,810 स्वीकृत पद हैं। इनमें जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस और टेक्निकल सपोर्ट सर्विस शामिल हैं। सरकार ने मौजूदा और संभावित रिक्त पदों का विस्तृत आकलन किया है, ताकि भर्ती और पदोन्नतियां योजनाबद्ध तरीके से की जा सकें।

चार कैडरों में 70 प्रतिशत रिक्‍त पद पदोन्‍नति से भरे जाएंगे

उन्होंने कहा कि चार कैडरों में लगभग 70 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की संभावना है। आर्म्ड कैडर में यह हिस्सा लगभग 90 प्रतिशत है। संबंधित विभागों को भर्ती के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के बिल्कुल अनुरूप रहेगी। पुलिस फोर्स को मजबूत करने का अर्थ केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पुलिस कर्मचारियों के पास अपनी जिम्मेदारियां कुशलता से निभाने के लिए पर्याप्त नफरी और संस्थागत सहयोग हो।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab Recruitment: पंजाब में होगी 1000 से अधिक पटवारियों की भर्ती, सीएम से वार्ता के बाद पटवार यूनियन ने वापस ली हड़ताल

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भर्ती और पदोन्नतियां योजनाबद्ध, पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएंगी। इसका उद्देश्य एक मजबूत और अधिक जवाबदेह पुलिस फोर्स का निर्माण करना है, जो पंजाब के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *