Punjab Recruitment: पंजाब में होगी 1000 से अधिक पटवारियों की भर्ती, सीएम से वार्ता के बाद पटवार यूनियन ने वापस ली हड़ताल

पटवार संघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। पटवार संघ के प्रतिनिधियों सीएम ने मुंह मीठा करवाया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
पटवार संघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। पटवार संघ के प्रतिनिधियों सीएम ने मुंह मीठा करवाया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
Last Updated: 23 Sep, 2026 at 09:35 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Recruitment: पंजाब में 1000 से अधिक राजस्‍व पटवारियों की भर्ती होगी। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राजस्‍व पटवार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह घोषणा की। पटवार यूनियन ने मुख्‍यमंत्री के साथ बैठक के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। पटवार यूनियन ने आज ली अपनी हड़ताल शुरू की थी।

सीएम ने यूनियन के प्रतिन‍िध‍ियों के साथ बैठक में मांगों पर की चर्चा

मुख्‍यमंत्री भगवंत सिं‍ह मान ने राजस्‍व पटवार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनकी मांगों के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में फैसला लिया गया कि राज्‍य में नए राजस्‍व पटवारियों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद मुख्‍यमंत्री मान ने अधिकारियों को 1,000 से अधिक राजस्व पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्‍यमंत्री ने पटवार यूनियन की जायज मांगों को पूरा करने का आश्‍वासन दिया।

नए पटवारियों की भर्ती से कामकाज में होगा सुधार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, कि 1,000 से अधिक राजस्व पटवारियों की भर्ती से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और इसके साथ ही लोगों के रोज़ाना के प्रशासनिक कामकाज और अधिक आसान एवं सुचारू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा।

सीएम ने यूनियन की जायज मांगों को मान लीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि यूनियन ने अपनी जायज मांगें माने जाने पर अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने पटवारियों के पटवारी कैडर को राज्यस्तरीय से वापस जिला स्तरीय कैडर करने की मांग को सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर लिया है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: T20 Team India : मिडिल आर्डर पर ध्‍यान नहीं, विश्‍वकप के बाद जारी है फ्लाॅप शो, तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सवाल

उन्होंने कहा कि इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया सुचारू होगी और वरिष्ठता तथा पदोन्नति संबंधी आ रही प्रशासनिक अड़चनें दूर होंगी। यह फैसला प्रशासनिक सुधारों और विभाग के कामकाज में सुधार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पटवारी कैडर को बहाल करने के लिए मंत्रिमंडल द्वारा जल्द ही औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

कर्मचारियों कल्‍याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : भगवंत मान

भगवंत मान ने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘ मैं पटवारियों से अपील करता हूं कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करें और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।’

उन्‍होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी पटवारी सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निर्धारित समय में निभाते रहेंगे। पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर पूरी सहानुभूति के साथ विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मैं यूनियन से साथ ही यह अपील करता हूं कि भविष्य में भी सेवा से जुड़े सभी जायज मुद्दों के समाधान के लिए किसी भी तरह की हड़ताल के बजाय बातचीत और आपसी विचार-विमर्श के माध्यम से समाधान निकालना सुनिश्चित करें।

पटवार यूनियन की इन मांगों पर बनी सहमति

  • राज्‍य में नए राजस्‍व पटवारियों की भर्ती होगी। सरकार इसके लिए शीघ्र प्रक्रिया शुरू करेगी।
  • पटवारी कैडर को राज्‍य स्‍तर से फिर जिला स्‍तर पर किया जाएगा।
  • पटवारियों की पदोन्‍नति और वरिष्‍ठता क्रम तय करने में आ रही अड़चनों काे दूर किया जाएगा।
  • यह भी तय किया गया कि भविष्‍य में किसी मांग या समस्‍या के समाधान के लिए हड़ताल पर जाने की जगह बातचीत की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *