WPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने टीम में किया बड़ा बदलाव, ल्‍यूक विलियम्‍स होंगे नए हेड कोच

मुंबई इंडियंस ने ल्‍यूक विलियम्‍स को अपनी महिला टीम का हेड कोच बनाया है। (फोटो सौजन्‍य मुंबई इंडियंस)
मुंबई इंडियंस ने ल्‍यूक विलियम्‍स को अपनी महिला टीम का हेड कोच बनाया है। (फोटो सौजन्‍य मुंबई इंडियंस)
Last Updated: 24 Sep, 2026 at 10:31 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। WPL 2027: मुंबई इंडियंस ने अपनी महिला क्र‍िकेट टीम में बड़ा बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस टीम के हेड काेच बदल दिया है। ल्यूक विलियम्स (Luke Williams) को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।अब तक लिसा केटली (Lisa Keightley) मुंबई इंडियंस की महिला टीम की हेड कोच थींं।

नीता अंबानी ने कहा- ल्‍यूक एक विजेता

मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता एम अंबानी ने ल्यूक विलियम्स का मुंबई इंडियंस में स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि ल्यूक एक विजेता हैं। उनके पास व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता है।

यह समाचार भी पढ़िये: BJP In Charge: स्‍मृति ईरानी बनीं हरियाणा भाजपा की नई प्रभारी, राज्‍य में पार्टी संगठन अब नारी शक्‍ति के हाथों में

नीता अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस की लड़कियों ने डब्ल्यूपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। हमें भरोसा है कि ल्यूक के मार्गदर्शन और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम आगे भी सफलता हासिल करती रहेगी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। मुंबई इंडियंस ने ल्‍यूक विलियम्‍स के स्‍वागत करता और लिसा केटली को धन्‍यवाद करते तस्‍वीरें भी जारी की हैं।

ल्‍यूक विलियम्‍स कई खिताब जीतने वाली टीमें के हिस्‍सा रहे हैं

बता दें कि ल्यूक विलियम्स इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ‘विमेन्स बिग बैश लीग’, इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ और भारत की डब्ल्यूपीएल में खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2025 से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं। ल्‍सूक विलियम्‍स दक्षिण आस्‍ट्रेलिया टीम की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं।

कहा- मुंबई इंडियंंस से जुड़ने के लिए काफी उत्‍साहित हूं

हेड कोच बनाए जाने के बाद ल्‍यूक‍ विलियम्‍स ने कहा, ‘ मैं मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए काफी उत्‍साहित हूं। मुंबई इंडियंंस बहुत प्रतिष्ठित और सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजी है। मैं टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ि‍यों और सपोर्ट स्‍टाफ के साथ काम करने को काफी उत्‍सुक हूं।’यह समाचार भी पढ़िये: सिंगापुर एयरलाइंंस बनी World No 1, कतर एयरवेज को पछाड़ा, एयर इंडिया से है खासा नाता

यह समाचार भी पढ़िये: सिंगापुर एयरलाइंंस बनी World No 1, कतर एयरवेज को पछाड़ा, एयर इंडिया से है खासा नाता

उन्‍होंने कहा, हमारे पास मिलकर बहुत बनाने के साथ रोमांचक क्रिकेट खेलने और सफलता हासित करने का शानदार अवसर है। इस चुनौती का सामना कराने और मुंबई इंडियंस के फैन्‍स को गर्व करने का भरपूर अवसर देने के लिए मैं काफी उत्‍सुक हूं।

यह समाचार भी पढ़िये: T20 Team India : मिडिल आर्डर पर ध्‍यान नहीं, विश्‍वकप के बाद जारी है फ्लाॅप शो, तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सवाल

WPL में दो बार खिताब जीत चुकी है मुंबई इंडियंस की महिला टीम

बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल (WPL) में दो खिताब जीत चुकी है। अब तक डब्‍ल्‍यूपीएल (WPL) के चार सीजन हुए हैं और इनमें मुंबई इंडियन ने 2023 और 2025 में खिताब जीता था। दरअसल, ग्‍लाेबल टी20 लीग यानि विश्‍वभर में आयोजित होने वाले टी20 लीगों में सबसे सफल टीमों में है। इनमें उसने 15 चैंप‍ियनशिप खिताब जीते हैं। मुंबई इडियंस द्वारा अब तक जीते गए खिताब –

  • आइपीएल (IPL Mens) – पांच बार।
  • डब्‍ल्‍यूपीएल (WPL) – दो बार
  • चैंपियंस लीग (Champions League) – दो बार।
  • विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League)- दो बार।
  • मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) – दो बार।
  • आइटीएल (MI एमिरेट्स) – एक बार।
  • एसए 20 (एमआइ केप टाउन)- एक बार।
  • इसके बाद अलावा मुंबई इंडियंंस की MI लंदन पुरुष और महिला टीमें इंग्‍लैंड के ‘द हंड्रेड’ के खिताब भी जीत चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *