सटीक समाचार, नई दिल्ली। Banks Open on Sunday: इस बार बैंक रविवार 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे। बैंंककर्मियों के संगठनों ने 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल की घोषणा कर रखी है और इससे पहले सरकार ने आम ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए यह फैसला किया है। इस बीच बैेंक ऑफ बड़ौदा सहित कई बैंकों ने ग्राहकों को एसएमएस भेज कर हड़ताल के मद्देनजर अपने बैंकिंग कार्य पहल ही निपटा लेंगे का अनुरोध किया है।
रविवार 27 सितंबर को बैंकों में सामान्य दिनों की तरह होगा कामकाज
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि रिजर्व बैंंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रविवार 27 सितंबर को बैंकों के खुले रखने की मंंजूरी दे दी है। ऐसे में रविवार का बैंकों में अन्य दिनों की तरह सामान्य कामकाज होगा। इस दिन सभी बैंक शाखाओं, बैंकिंग कार्यालयों और एटीएम से लिंक शाखाओं में कार्य होगा।
बैंककर्मियों की 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल है प्रस्तावित
बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों (UFBU)ने 28, 29 और 30 सितंबर को बैंंककर्मियों के हड़ताल की घोषणा की है। 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे। ऐसे शनिवार और रविवार सहित बैंकों में लगातार पांच दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होता। यदि कारण है कि सरकार ने लोगों को असुविधा से बचाने के लिए रविवार 27 सितंबर को बैंकों को खुले रखने का निर्णय किया है।
बैंककर्मियों से हड़ताल टालने को अपील
इसके साथ ही सरकार ने बैंककर्मियों और उनके यूनियनों से अपनी प्रस्तावित हड़ताल टालने की अपील की थी। सरकार की ओर से कहा गया है कि ग्राहकाें की सुविधा प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में वे अपनी हड़ताल टाल दें। दूसरी ओर, यूएफबीयू (UFBU) ने कहा है कि हम हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि कल यानि 22 सितंबर को हड़ताल टालने को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
बैंककर्मियों के यूनियंस की यह मांग-
- बैंंककर्मियों के यूनियनों की मांंग है बैंकों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस (फाइव वर्किंग डे) लागू किया जाए। बैंक यूनियनों का कहना है कि 2024 के मार्च में इसको लेकर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। बता दें कि अभी बैंक महीने में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

