Attack On Sukhbir Badal: पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर बादल पर महाराष्‍ट्र के नांदेड़ साहिब में हमला, फडणवीस ने दिए जांच के आदेश, पीएम मोदी ने भी फोन कर जाना हाल

सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला हुआ है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला हुआ है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 13 Aug, 2026 at 10:08 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Attack On Sukhbir Badal: पंजाब के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्‍यक्ष सुखबीर सिं‍ह बादल पर महाराष्‍ट्र के नांदेड़ साहिब में गुरुवार को हमला किया गया। बताया जाता है कि उन पर कृपाण से हमला किया गया। इससे उनके हाथ में चोट लगी है। हमले में उनका एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर सिंह बादल की सांसद पत्‍नी हरसमिरत कौर बादल को फोन कर सुखबीर का हाल जाना। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सुखबीर पर हमले पर चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा कि यह महाराष्‍ट्र की भाजपा सरकार द्वारा सुखबीर की सुरक्षा में बहुत बड़ी और गंभीर चूक है।

दूसरी ओर, नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन ने कहा‍ कि गुरुद्वारा साहिब में सीढ़ि‍यों के पास एक हमलावर ने सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला कर दिया। उसे उसे तुरंत काबू कर लिया गया। हमलावर करीब 60-62 साल का है और उसका नाम जसपाल सिंह बताया गया है। हमलावर का कहना है कि वह पंजाब में ड्रग की समस्‍या से गुस्‍से में था।

बतादें कि गुरुवार को दिन में करीब 1 बजकर 50 मिनट पर सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला किया था। सुखबीर अपने परिवार के साथ श्री नांदेड़ साहिब माथा टेकने गए थे। उन पर श्री गुरुद्वारा माता साहिब कौर मं हमला हुआ। सुखबीर बादल को अस्‍पतााल में भर्ती कराया गया। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना के बारे में खबर मिलते फोन पर सुखबीर बादल के हाल के बारे में जानकारी हासिल की।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab New Update: जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए अब भगवंत मान ने राज्‍यपाल से मुलाकात की, इससे पहले पत्र लिखा था

सुखबीर बादल पूरी तरह ठीक हैं

फडणवीस ने पुलिस से भी घटना के बारे में विस्‍तृत जानकारी ली। उन्‍होंने नांदेड़ साहिब के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और घटना का पूरा ब्‍योरा लिया। सुखबीर बादल की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, सुखबीर बादल पर एक निहंग ने कृपाण से किया। निहंग ने उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर भी कृपाण से हमला किया। हमलावर को वहां तैनात लोगों और सुरखाकर्म‍ियों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। निहंग ने सुखबीर बादल पर क्‍यों हमला किया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

शिरोमणि अकाली दल ने भी सुखबीर बादल पर हमले के बारे में बयान जारी किया

उधर, चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल ने घटना के बारे में बयान जारी किया है और कहा है कि सुखबीर बादल ठीक हैं। शिरोमणि अकाली दल के मुख्‍य प्रवक्‍ता अर्शदीप सिंह कलेर ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उच्‍च मनोबल में हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *