सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Update Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति के जोश के संग तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने किया और हरियाण भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहीं। महिपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन समारोह भी हुआ
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोग देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-13-17 स्थित जिला भाजपा कार्यालय श्याम कमल से हुआ। यात्रा सेक्टर-13-17, अंसल, नूरवाला अड्डा और बरसत रोड से होते हुए जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां शहीद समारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा
यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। युवा मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर आगे बढ़ते दिखाई दिए, वहीं बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। लोग पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारे लगा रहे थे।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। पानीपत ग्रामीण में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश दे रहा है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए हर नागरिक पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा- तिरंगा देश के 140 करोड़ लोगों के गौरव का प्रतीक
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश के 140 करोड़ लोगों की एकता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में जिस तरह से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वह देश के प्रति लोगों की गहरी आस्था और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है।

तिरंगा यात्रा में मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष कुलदीप राणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, भाजपा नेता लोकेश नांगरु, भाजपा सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह समाचार भी पढ़िये : Plastic Currency New Update: प्लास्टिक नोट पर नया अपडेट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया सरकार का नई करेंसी पर फैसला
शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।
