Punjab New Update: जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए अब भगवंत मान ने राज्‍यपाल से मुलाकात की, इससे पहले पत्र लिखा था

पंंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। उन्‍होंंने राज्‍यपाल से जगतार सिंंह हवारा की पैैरोल पर रिहाई की मांग की। (सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
पंंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। उन्‍होंंने राज्‍यपाल से जगतार सिंंह हवारा की पैैरोल पर रिहाई की मांग की। (सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
Last Updated: 12 Aug, 2026 at 03:19 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab New Update : पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बेअंत सिंंह हत्‍याकांड में जेल में बंद जगतार सिंंह हवारा की पैरोल (Jagtar Singh Hawara Perole) पर रिहाई के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। उन्‍होंने बुधवार को इस संबंध में राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की और जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल दिलाने की मांग की। भगवंत मान ने इससे पहले राज्‍यपाल काे इस बारे में पत्र लिखा था।

मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान सुब‍ह राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। भगवंत मान ने राज्‍यपाल से दिल्‍ली की जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को 10 दिनों की पैराेल दिलाने के लिए सिफारिश देने की अनुरोध किया। सीएम मान ने कहा कि हवारा की माता काफी बीमार हैं। ऐसे में मानवता के आधार पर हवाारा को 10 दिनों की पैरोल मिलनी चाहिए।

यह समाचार भी पढ़िये : Punjab News on Hawara : जगतार सिंह हवारा की ‘रिहाई’ के लिए भगवंंत मान सरकार ने उठाया कदम, राज्‍यपाल को लिखा पत्र

बता दें कि 1995 में पंजाब के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री बेअंत सिं‍ह की चंडीगढ़ में बम धमाका कर हत्‍या कर दी गई थी। जगतार सिंह हवारा इस आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंंड था। हस मामले में वह ताउम्र कैद की सजा काट रहा है और अभी दिल्‍ली की एक जेल में बंंद है।

भगवंत सिंह मान ने कहा- मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 साल बाद बीमार माता के अपने बेटे से मिलने की उम्मीद फिर से जगी है। इस मामले में राज्यपाल की सिफारिश आवश्यक है, क्योंकि मामले की सुनवाई दिल्ली में चल रही है। भरोसा दिलाया कि यदि हवारा को पैरोल दी जाती है तो पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाएगी।

कहा- हवारा 31 वर्ष से जेल में बंद है

भगवंत सिंह मान ने कहा ‘हवारा पिछले 31 वर्षों से जेल में बंद है। उनकी माता वृद्धावस्था में हैं, उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं और इस समय अर्ध-बेहोशी की अवस्था में हैं। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मैंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।’

चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर कटारिया की सिफारिश जरूरी

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासक होने के नाते इस संबंध में फैसला लेने के लिए उनकी सिफारिश आवश्यक है। उन्‍होंने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार की पूरी जिम्मेदारी का भरोसा दिलाया।

कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने की पंजाब सरकार की पूरी गारंटी

भगवंत मान ने कहा कि जगतार सिंह हवारा के अपने घर आने के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की राज्य सरकार पूरी गारंटी लेती है। उनके समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने भी इस संबंध में राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पंजाब में कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। मैंने राज्यपाल को इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *