सटीक समाचार स्पोर्ट्स, नई दिल्ली। VVS Laxman New Update: बीसीसीआई (BCCI) अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में बड़ी भूमिका व पद देने की तैयारी में है। वह लक्ष्मण को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) अजीत अगरकर से ऊपर का पद दे सकती है। उनको डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद दिया जा सकता है। इस तरह वह गंभीर और अगरकर के ‘बॉस’ हो जाएंगे।
लक्ष्मण को रवि शास्त्री के बाद दूसरा डायेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए जाने की चर्चाएं
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट (Director of Cricket) का पद देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह दूसरा मौका होगा जब बीसीसीआई में किसी को यह पद दिया जाएगा। इससे पहले रवि शास्त्री टीम इंडिया के डायेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए थे।
आयरलैंड में हार और रोहित शर्मा पर संन्यास के दबाव की चर्चाओं पर हंगामा हुआ
टीम इंडिया की पिछले दिनों एक के एक हार और टीम चयन व माहौल को लेकर चर्चाओं के बीच गंभीर – अगरकर की जोड़ी पर सवाल उठे हैं। खासकर आयरलैंड से 2-0 टी20 सीरीज हारने के बाद काफी हंगाामा हुआ। इसके बाद रोहित शर्मा पर कथित रूप से संन्यास के लिए दबाव बनाने की चर्चा पर भी काफी विवाद हुआ और बीसीसीआई सचिव को इसका खंडन करना पड़ा।
यह समाचार भी पढ़िये : IND vs SL New Update: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में Team India की बाॅलिंग अटैक होगी खास, सरफराज या ध्रुव जुरेल पर फंसा पेंच
जिम्बाब्वे दौरे पर गई नए नवली टीम को जीत दिलाकर लक्ष्मण ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इसके बाद उनको टीम इंडिया का हेड कोच बनाने की मांग और चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। इसी बीच यह बात भी सामने आई कि चीफ सेलेक्टर पद से सितंबर में अजीत अगरकर की छुट्टी हो जाएगी और बीसीसीआइ ने यह पद वीवीएस लक्ष्मण को ऑफर किया है। बताया जाता है कि लक्ष्मण ने विनम्रतापूर्वक इससे इन्कार कर दिया।
सितंबर में बड़े बदलाव के मूड में बीसीसीआई
संकेत हैं कि अगले माह सितंबर में बीसीसीआई टीम इंडिया को लेकर बड़े बदलाव के मूड में है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। इससे पहले उनको वनडे विश्वकप तक एक्सटेंसन यानि बरकरार रखे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन पिछले दिनों पैदा विवादों और माहौल को देखते हुए उनकी विदाई तय मानी जा रही है। तलवार तो गौतम गंभीर के हेड कोच के पद पर भी लटक रही है, लेकिन फिलहाल उनको बरकरार रखा जा सकता है।
लक्ष्मण की सेवाओं का और अधिक इस्तेमाल होगा
इस सब स्थितियों के मद्देनजर बीसीसीआइ अब किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है और टीम की कोचिंग चयन को लेकर व्यापक सुधार करना चाहती है। यही कारण है कि लक्ष्मण की सेवाओं का और अधिक लाभ लिया जा सकता है।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लक्ष्मण का काम और कई मौकों पर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए बताया जाता है कि बीसीआई भारतीय क्रिकेट में उनकी भूमिका बढ़ाने पर काफी समय से विचार कर रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के बाद भारतीय क्रिकेट में हलचल बढ़ सकती है। वैसे, अभी बीसीसीआई की इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

