सटीक समाचार, मुंबई। IND vs SL New Update On Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से होनेवाला पहला टेस्ट मैच बेहद अहम है। टेस्ट चैंपियनशिप की दृष्टि से यह मैच और सीरीज टीम इंडिया (Team India) के लिए जीतना जरूरी है। श्रीलंंका के गॉल में होनेवाले पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इस मैच में भारतीय टीम का बॉलिंग अटैक लगभग तय हो गया है और इसके स्पष्ट संकेत गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी दिए हैं।
तीन स्पिनर और दो पेस बॉलर के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम का मुख्य आक्रमण स्पिन होगा और यह लगभग तय है कि वह तीन स्पिनराें के साथ मैदान में उतर सकती है। स्पिनराें में अनुभवी रवींद्र जडेजा, कुलदीप शर्मा और मानव सुथार व सारांश जैन में से एक को अंतिम 11 में स्थान मिल सकता है। वैसे तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ के साथ उतर सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर रखे जाने की संभावना है। इसी तरह, बुमराह की जगह टीम में शामिल किए गए आकिब नबी को अभी इंतजार करना होगा
मानव सुथार और सारांश जेन में से किसी एक को मिल सकता है मौका
माेर्केल ने स्पिनरों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी स्किल्स अलग-अलग है। कुलदीप रिस्ट यानि कलाई से स्पिन कराते हैं तो जड़ेजा गजब की लाइन- लेंथ रखने वाले गेंदबाज हैं। मानव सुथार लंबे कद के कारण बेहद प्रभावशाली हो सकते हैं।
एकमात्र अभ्यास मैच में सारांश जैन प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पए थे। ऐसे में सुथार को मौका मिल सकता है। सुथार बाएं हाथ के आर्थोडेक्स स्पिन बॉलर हैं और लंबे कद के कारण बेहद असरदार नजर आते हैंं। सारांश दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं।
गॉल का विकेट स्पिनरों के लिए मददगार रहा है
दरअसल, गॉल का विकेट परंपरागत तौर पर स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार रहा है। ऐसे में दोनों टीमें तीन स्पिनराें और दो गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा की अपेक्षा गुरनूर बराड़ का पलड़ा थोड़ा सा भारी अभ्यास मैच के कारण भी है। गुरनूर टीम में शामिल किए जाने के बाद से लगातार प्रभावित कर रहे हैं।
सरफराज की कअपेक्षा जुरेल को मिल सकती है वरीयता
बल्लेबाजी की बात करें तो पांचवे नंबर को लेकर पेंच फंसा लगता है। पांचवें नंबर पर सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से किसे जगह मिलेगी ,, यह भी लगभग साफ हो गया है। माना जा रहा है कि सरफराज की जगह ध्रुव जुरेल को तव्वजो मिल सकती है। ऐसे में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम इस तरह दिखता है। ओपनिंग जोड़ी भराेसेमंद केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की होगी।
यह समाचार भी पढ़िये: Plastic Currency New Update: प्लास्टिक नोट पर नया अपडेट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया सरकार का नई करेंसी पर फैसला
पडिक्कल नंबर तीन और कप्तान का गिल का नंबर चार होगा
देवदत्त पडिक्कल की फार्म को देखते हुए वह नंंबर तीन पर उतरेंगे। कप्तान शुभमन गिल का नंबर चार फिक्स है तो नंबर पांच पर .ऋषभ पंत होंगे और इसके बाद ध्रुव जुरेल का नंबर होगा। फिर रवींद्र जड़ेजा बल्लेबाजी करने आएंगे। वैसे हेड कोच गौतम गंभीर बल्लेबाजी क्रम में जिस तरह के प्रयोग करते रहे हैं उसे देखते हुए पांच से सात नंबर तक काेई भी बल्लेबाज क्रम में ऊपर नीचे हो सकता है।
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का संभावित 11 खिलाड़ी हो सकता है –
- केएल राहुल (उपकप्तान) ।
- यशस्वी जायसवाल।
- देवदत्त पडिक्कल।
- शुभमन गिल (कप्तान)।
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)।
- ध्रुव जुरेल।
- रवींद्र जड़ेजा।
- मानव सुथार या सारांश जैन।
- कुलदीप यादव।
- गुरनूर बराड़।
- मोहम्मद सिराज।

