Jagtar Singh Hawara : जगतार सिंह हवारा की ‘रिहाई’ के लिए भगवंंत मान सरकार ने उठाया कदम, राज्‍यपाल को लिखा पत्र

पंजाब सीएम भगवंत मान ने जगतार सिंंह हवारा को पैराेेल देने की मंाग की है। (सौजन्‍य सोशल मीडिया)
पंजाब सीएम भगवंत मान ने जगतार सिंंह हवारा को पैराेेल देने की मंाग की है। (सौजन्‍य सोशल मीडिया)

सटीक समाचार, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व सीएम बेअंत सिंंह की हत्‍या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा की पैराेल (Jagtar Singh Hawara Perole) पर रिहाई के जिए बड़ा कदम उठाया है। उन्‍होंंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अपील की है कि जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जाए। भगवंत मान ने राज्‍यपाल को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

हवारा की मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया

राज्‍यपाल कटारिया को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा है कि अधिक उम्र होने के कारण जगतार सिंह हवारा की माता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस कारण उनकी सेहत बिगड़ रही है, जो हर किसी के लिए चिंता का गंभीर विषय है। इसलिए हवारा को 10 दिन की पैरोल दी जाए।

कहा- हवारा ने हाई कोर्ट में भी दे रखी है याचिका

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा के जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab And Haryana High Court), में भी पैरोल पर रिहाई के आदेश देने की मांग की है। उसने हाई कोर्ट में इस संबंध में याचिका (सी.आर.डब्ल्यू.पी. नंबर-3868/2026) दायर की हुई है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हाई कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं कि उसकी पैरोल की अर्जी पर विचार किया जाए। ऐसे में राज्यपाल से अनुरोध किया कि मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि हवारो की माता की बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह बेहद जरूरी है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Humare Ram Free Show : पंजाब में ‘हमारे राम’, आशुतोष राणा का शानदार अभिनय, नाटक के 41 फ्री शो करवाएगी भगवंत मान सरकार

बता कि जगतार सिंह हवारा को पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंंत्री बेअंत सिंह की हत्‍या के मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था। उसे 1995 में बम विस्‍फोट कर पंंजाब के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री बेअंत सिंह की हत्‍या में शामिल होन के कारण मृत्‍युदंड सुनाया था। बाद में पंजाब एवं हरियाण हाई कोर्ट ने उसकी सजा को ताउम्र सजा में बदल दिया। हवारा पूरी उम्र जेल में रहेगा। अभी वह दिल्‍ली की एक जेल में बंद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *