पंंजाब के जालंधर में बनेगा Guru Ravi Das Research Centre, सीएम भगवंत मान ने डेरा सचखंड बल्‍लां में रखा नींंव का पत्‍थर

Punjab CM Bhagwant Mann at Jalandhar Punjab
पंजाब के डेरा सचखंड बल्‍लां में श्री गुरु रविदास (Guru Ravi Das) बाणी रिसर्च सेंटर बनेगा। सीएम भगवंत मान ने इसका शिलान्‍यास किया। (सौजन्‍य - पंजाब डीपीआरओ)

Last Updated on 9 August, 2026 5:29 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, करतारपुर (जालंधर)। Punjab News: पंजाब के जालंधर के करतारपुर के डेरा सचखंड साहिब बल्‍लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्‍ययन केंद्र (Guru Ravi Das Research Centre) स्‍थापित किया जाएगा। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को आधारशिला रखकर इस केंद्र के निर्माण की शुरूआत की। इसका निर्माण संत गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर किया जा रहा है।

शिलान्‍यास समारोह में कई संत मौजूद थे

इस अवसर पर भगंवत मान ने संत गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज की शाश्वत शिक्षाओं और संदेश के प्रति श्रद्धा और सत्कार भेंट किया। इस पवित्र मौके पर डेरा सचखंड बल्लां के पद्म श्री संत निरंजन दास, बालनाथ आश्रम के संत प्रगट नाथ, कठार के संत परदीप दास, संत तेजा सिंह, संत निर्मल दास जौड़े वाले, संत लेख राज और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Jagtar Singh Hawara : जगतार सिंह हवारा की ‘रिहाई’ के लिए भगवंत मान सरकार ने उठाया कदम, राज्‍यपाल को लिखा पत्र

इस केंद्र के निर्माण की पहल पर गर्व है: भगवंत मान

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, हमारे लिए यह बहुत ही गर्व बात है कि प्रदेश सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा और सत्कार के रूप में एक और नेक उपक्रम कर रही है। हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह सेवा करने का सौभाग्य हासिल हुआ है। इस उपक्रम के तहत आज श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि यह केंद्र गुरु जी के जीवन और दर्शन का अध्ययन करने वाले छात्रों और शोधकर्ताओं को श्री गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र बाणी के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन करने की सुविधा प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं।

कई मंत्री और नेता थे उपस्थित

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, तरुनप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत, डा. रवजोत, हरभजन सिंह ईटीओ और लाल चंद कटारूचक्क; लोकसभा सदस्य डा. राज कुमार चब्बेवाल; पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू और इंदरजीत कौर मान तथा अन्य उपस्थित थे।

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर आयोजन

  • पंजाब सरकार द्वारा इस केंद्र का निर्माण श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले समारोहों के हिस्से के रूप में करवासा जा है।
  • इन समारोंहों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इन समारोहों के तहत 50 मोबाइल वैनें सभी 23 जिलों के 13,000 गांवों में गुरु जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर डाक्यूमेंट्रियां दिखाई जाएंगी। इससे गुरु श्री रविदास महाराज के समानता, मानवता और मान-सत्कार के संदेश को पूरे पंजाब के लोगों तक पहुंचाया जा सके।

इस केंद्र के निर्माण का उद्देश्‍य क्‍या है?

  • यह केंद्र संत श्री गुरु रविदास महाराज के महान जीवन, दर्शन और पवित्र बाणी के अध्ययन के लिए स्‍थापित किया जा रहा है। इसे एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा। यह केंद्र बच्चों, छात्रों और शोधकर्ताओं को संत श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, बाणी, दर्शन और शिक्षाओं का अध्ययन करने के लिए विशेष स्थान प्रदान करेगा। यह ऐसी शोध को प्रोत्साहित करेगा जो उनके ज्ञान और संदेश के प्रकाश को दुनिया भर में फैलाए।

इस केंद्र का निर्माण कितने क्षेत्र में होगा और इस पर कितनी लागत आएगी ?

  • यह केंद्र 10.4 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस पर कुल लागत 37 करोड़ रुपये आएगी। इसमें से 11 करोड़ रुपये भूमि पर और 60 लाख रुपए जरूरी मंजूरियों पर खर्च किए गए हैं। इसकी निर्माण के लिए जरूरी सारा खर्च पंजाब सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

इस केंद्र की रूपरेखा क्‍या होगी?

  • इस केंद्र में एक तीन मंजिला प्रशासनिक और अध्यापन (एडमिन व टीचिंग) ब्लॉक, लड़के और लड़कियों के लिए तीन-मंजिला होस्टल होगी। हरेक होस्टल में 54 छात्रों के रहने की सुविधा होगी। अध्यापकों तथा स्टाफ के लिए दो-मंजिला इमारत होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *