सटीक समाचार, पुणे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) ने देश के जेन-जी (Gen-Z) के लिए खास संदेश दिया है। लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर महारष्ट्र के पुणे में आयोजित समारोह में कहा कि युवाओं काे आजादी का सही मतलब समझना चाहिए। आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं है। युवा देशहित के बारे में सोचें।
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरसकार से हुए सम्मानित, अमित शाह ने प्रदान किया
समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अजित डोभाल को लोकमान्य राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। अमित शाह ने उनको सम्मानस्वरूप पुणेरी पगड़ी पहनाई, स्मृति चिह्न और चेक भेंट किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने उनको लोकमान्य बालगंगाधर तिलक रचित ‘गीता रहस्य’ की प्रति भेंट की।
कहा- राष्ट्रहित के खिलाफ कदम उठाना गलत
इस अवसर पर डोभाल ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए आजादी का सही अर्थ समझने की बेहद जरूरी है। आजादी का मतलब मनमर्जी करना नहीं है। कुछ लोग मान लेते हैं कि आजादी का मतलब मनमर्जी या कुछ भी करना है। इस तरह की सोच बिल्कुल गलत है। जो राष्ट्रहित के खिलाफ हो, उस तरफ युवाओं को कदम नहीं बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को शक्तिशाली बनाना हम सब का प्रथम कर्तव्य है।
PPP In Haryana: हरियाणा में सिंगल PPP का खेल, योजनाओं के लाभ के लिए लोग परिवार से हो रहे ‘अलग’, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
देश में पीएम मोदी और अमित शाह जैसा मजबूत नेतृत्व
डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। उन्हाेंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जैसा मजबूत नेतृत्व मिला हुआ है। देश इस समय आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों से निपट रहा है। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई विरोधी ताकतें भारत की तरक्की से परेशान हैं। इस तरह के समय में सभी नागरिकों को केवल देशहित के बारे में सोचना चाहिए।
Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, फरार था
युवा लोकमान्य तिलक के जीवन व संघर्षों से प्रेरणा लें
अजित डोभाल ने पुणे से अपने जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती पढ़ाई के दौरान पुणे में ही लोकमान्य तिलक के विचारों के बारे में विस्तार से जानने को मिला। उन्होंने युवाओं से अपील की, कि वे लोकमान्य तिलक के विचारों, जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लें व राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें।
यह समाचार भी पढ़िये: New Currency: देश में जल्द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे


Pingback: NEET PG 2026 के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, हर सवाल के लिए एक्ट्रा टाइम मिलेगा, हुए ये बदलाव - Sateek Samachar
Pingback: Sant Guru Ravidas: संत गुरु रविदास कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी, 4 को पहुंचेगी पानीपत, तैयारियों मे
Pingback: Haryana Congress MPs Protest: कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, कहा- मेडल हरियाणा दिलाए और CWG 2030 की मेजबानी गुजरात को क्य