BJP In Charge: स्‍मृति ईरानी बनीं हरियाणा भाजपा की नई प्रभारी, राज्‍य में पार्टी संगठन अब नारी शक्‍ति‍ के हाथों में

भाजपा नेतृत्‍व ने स्‍मृति ईरानी को हरियाणा और संजय भाटिया को राजस्‍थान का प्रभारी बनाया है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
भाजपा नेतृत्‍व ने स्‍मृति ईरानी को हरियाणा और संजय भाटिया को राजस्‍थान का प्रभारी बनाया है। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 23 Sep, 2026 at 05:57 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली/चंडीगढ़। BJP In Charge: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्‍मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है। उनको छत्‍तीसगढ़ का भी भाजपा प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। इस तरह, हरियाणा में भाजपा की कमान नारी शक्ति के हाथ में आ गई है। डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष हैं।

संंजय भाटिया को राजस्‍थान भाजपा का प्रभारी बनाया गया

इसके साथ ही भाजपा राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने अन्‍य राज्‍यों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। हरियाणा के भाजपा नेता और कुछ समय पहले पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव बनाए गए संजय भाटिया को राजस्‍थान भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने 36 राज्‍यों में प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों की सूची जारी है। बिप्‍लबकुमार देव को मध्‍यप्रदेश का राज्‍य प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि राजस्‍थान में पहले डॉ. राधामोहन दास अगवाल और मध्‍य प्रदेश में डॉ. महेंद्र सिंह भाजपा के राज्‍रू प्रभारी थे।

राम माधव को तमिलनाडु और उत्‍तराखंड और हरीश द्विवेदी को बिहार व कर्नाटक का प्रभार

राम माधव को तमिलनाडु और उत्‍तराखंड का राज्‍य भाजपा प्रभारी बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। हरीश द्विवेदी कर्नाटक भाजपा के प्रभारी भी होंगे। असम में मंगल पांडे को राज्‍य प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। डॉ.विनय सहस्रबुद्धे पार्टी के राज्‍य प्रभारी होंगे। ह‍िमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा को राज्‍य भाजपा प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

विनोद तावड़े,सतीश पूनिया और तरुण चुघ को बरकरार रखा गया

पार्टी ने विनोद तावड़े काे उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर बरकरार रखा है। पंजाब में भी पहले घोषित सतीश पूनिया ही प्रभारी रहेंगे। गुजरात में पिछले दिनों प्रभारी बनाए गए तरुण चुघ भी बने रहेंगे। बता दें कि इन तीनों की नियुक्ति पिछले 18 अगस्‍त की गई थी और आज जारी सूची में इनको बरकरार रखा गया है। उत्तर प्रदेश में चार सहप्रभारी बनाए गए हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ए: Mobile Phone टेम्‍पर्ड ग्‍लास पर नई गाइडलाइंस, सरकार ने तय किए मानक, जानें क्‍यों उठाया कदम

बैजयंत जय पांडा को महाराष्‍ट्र का प्रभार

भाजपा द्वारा जारी सूची में महाराष्‍ट्र में बैजयंत जय पांडा को पार्टी प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ तीन सह प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजाेत सहरावत को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अनिल एंटनी काे नगालैंड का प्रभारी और गोवा का सहप्रभारी बनाया गया है। बिहार में दो सहप्रभारी बनाए गए हैं। असम, दिल्‍ली, राजस्‍थान और तमिलनाडु में भी दो-दो सहप्रभारी नियुक्‍त किए गए हैं।

राज्‍य प्रभारीसह प्रभारी
हरियाणा स्‍मृति ईरानी डॉ. भोला सिंह।
राजस्‍थान संजय भाटियाकविता पाटीदार, कुलदीप चहल।
बिहारहरीश द्विवेदीसंगीता यादव, रोहन गुप्‍ता।
असममंगल पांडेफांग्‍नोन कोन्‍याक, मनोज टिग्‍गाा।
आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियावनथी श्रीनिवासन।
अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार।—
अंडमान एंड निकोबारजयप्रकाश, दिल्‍ली।
चंडीगढ़महेंद्र पांडे
छत्‍तीसगढ़स्‍मृति ईरानीसिद्धार्थ शम्‍भू।

राज्‍य प्रभारी सह प्रभारी
दादर नगर हवेली एंड दमन एवं दीव वर्षाबेन नरेंद्रभाइ्र जोशी—
दिल्‍लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेजामयांग त्‍सेरिंग नामग्‍याल, दर्शनाबेेन जरदोश।
गुजराततरुण चुघअजय महावर, गोमती साई।
गोवाडॉ. भारती प्रवीण पवारअनिल एंटोनी।
हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मादर्शाना सिंंह। ।
जम्‍मू -कश्‍मीरडॉ. सतीश पूनियारनीना कश्‍यप (हिमाचल प्रदेश)।
झारखंड गजेंद्र पटेल सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह (बिहार)
कर्नाटकहरीश द्विवेदीडॉ. कसम वेंकटश्‍वरलू।
केरलमप्रो. एम. नागाराजाएम. वेंकटेशन।
लद्दाखराजकुमार भटिया (दिल्‍ली)—-
लक्ष्‍यदीपजॉर्ज कुरियन—-
मध्‍य प्रदेश बिप्‍लब कुमार देव रेखा वर्मा।
महाराष्‍ट्र बैजयंत जय पांडा अमित मालवीय, सदानंद शेअ तनावडे, कमलजीत सहरावत।

राज्‍य प्रभारी सह प्रभारी
मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय—-
मेघालयकनाद पुरकायस्‍थ डॉ. नुमल मोमिन (असम)।
मिजोरम डॉ. भगवत कराड…
नगालैंड अनिल एंटनी—
ओडिसा डी. पुरंदेश्‍वरीडॉ. स्‍वदेश सिंह।
पुदुचेरी के. सुरेंद्रन
पंजाबडॉ. सतीश पूनियावीरेंद्र सचदेवा, डॉ. अलका गुर्जर।
सिक्कि‍म राजू बिस्‍ता—-
तमिलनाडुराम माधवनिर्मल कुमार सुराणा, डीके अरुणा।
तेलंगाना सुनील बंसल अभय पाटिल, रेखा शर्मा।
त्रिपुरामृगांका देव बर्मन
उत्‍तर प्रदेश विनोछ तावड़ेजगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डाॅ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा।
उत्‍तराखंड राम माधवअरविंद मेनन, बांसुरी स्‍वराज।
प. बंंगाललाल सिंह आर्यराजेंद्र सिंह (बिहार), पिंकी कुशवाहा (बिहार)

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *