JIO New Roadmap : रिलायंस जियो का अगला रोडमैप तैयार, 10 साल AI और टेक्‍नालॉजी पर रहेगा फोकस, अब ग्‍लोबल मार्केट पर नजर

आकाश अंबानी ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर रिलायंस जियो का अगले 10 साल का रोडमैप के बारे में बताया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
आकाश अंबानी ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर रिलायंस जियो का अगले 10 साल का रोडमैप के बारे में बताया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 6 Sep, 2026 at 03:57 PM

सटीक समाचार, मुंबई। Reliance JIO New Roadmap: जियो के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं और इसके साथ ही कंपनी का अगले 10 साल के लिए नया रोडमैप भी तैयार हो गया है। र‍िलायंस ज‍ियो (Reliance JIO) का अगले 10 वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कनेक्‍ट‍िविट और टेक्नाेलॉजी पर फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नाेलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले जाने की तैयारी भी कर रही है।

आकाश अंबानी ने जियो के 10 वर्ष पूरे होने पर कर्मचारियों के नाम लिखा पत्र

जियो के 10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखे पत्र में चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के अगले दौर का यह रोडमैप सामने रखा है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब टेलीकॉम से काफी आगे बढ़ चुकी है।

उन्‍होंने कहा कि कंपनी कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल प्रोडक्ट्स, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और एआइ (AI) के क्षेत्र में अपनी टेक्नोलॉजी बना रही है। अगला लक्ष्य इन टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर भारतीयों तक पहुंचाने के साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में भी ले जाना है।

आकाश अंबानी ने कहा- AI आनेवाले दौर में बड़ी ताकत बनेगा

आकाश अंबानी ने कहा कि एआइ (AI) आने वाले दौर में बड़ी ताकत बनेगा। एआइ (AI) लोगों के जीवन, कारोबार के काम करने, नई चीजें बनाने और समस्याओं को हल करने का तरीका बदल देगा। जियो इसी बदलाव के लिए अपनी टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab Sports New Update: पंजाब खेल महाकुंभ का आगाज, गुरदास मान ने प्रस्‍तुतियों से समां बांधा, खिलाड़ि‍यों का मार्चपास्‍ट See Video

आइपीओ के लिए कंपनी की लिस्टिंग आगे बढ़ी

आकाश अंबानी का यह संदेश ऐसे समय आया है जब जियो अपने अगले कॉरपोरेट चरण की ओर बढ़ रही है। कंपनी की लिस्टिंग की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। सबसे खास बात है कि कर्मचारियों के नाम लिखे इस पत्र का मुख्य जोर जियो के आनेवाले आइपीओ (IPO) के बजाय अगले दशक की टेक्नोलॉजी और ग्लोबल महत्वाकांक्षाओं पर है।

जियो की कामयाबी का श्रेय कर्मचारियों को दिया

पत्र में आकाश अंबानी ने जियो की दस साल की सफल यात्रा का श्रेय कर्मचारियों को भी दिया। उन्होंने कहा कि जियो की कहानी सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि उन लोगों की है जिन्होंने चुनौतियां स्वीकार कीं और ग्राहकों को केंद्र में रखकर काम किया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Reliance New Ice Cream : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्‍ट्स 10 रुपये में बेचगी आइसक्रीम, कंपनी ने लांच किया नया ब्रांड बॉम्बे क्रीमरी

पिता मुकेश अंबानी का जताया खास आभार

आकाश अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का भी खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने जियो की यात्रा को संभव बनाने के लिए उनके विजन और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। आकाश ने कहा कि पहले दशक में गर्व करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *